नीट पेपर लीक का ‘प्रोफेसर कनेक्शन’ बेनकाब: सब्जेक्ट बांटकर लीक किए गए सवाल, CBI जांच में बड़ा खुलासा
नई दिल्ली। देशभर में सनसनी फैला चुके नीट पेपर लीक मामले में सीबीआई जांच के दौरान चौंकाने वाले खुलासे सामने आए हैं। जांच एजेंसी ने पुणे के एक प्रतिष्ठित कॉलेज से जुड़ी प्रोफेसर मनीषा मांढरे को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है।
सूत्रों के मुताबिक, पेपर लीक गिरोह ने परीक्षा के अलग-अलग विषयों को आपस में बांट रखा था। आरोप है कि केमिस्ट्री से जुड़े सवालों की जिम्मेदारी प्रह्लाद कुलकर्णी के पास थी, जबकि बॉयोलॉजी के प्रश्न प्रोफेसर मनीषा मांढरे संभाल रही थीं।
सीबीआई को शक है कि परीक्षा से पहले चुनिंदा सवाल एजेंटों के नेटवर्क के जरिए छात्रों तक पहुंचाए गए। इस नेटवर्क में मनीषा वाघमारे, धनंजय लोखंडे और शुभम खैरनार जैसे नाम सामने आए हैं। जांच में यह भी पता चला कि मनीषा वाघमारे और प्रह्लाद कुलकर्णी की पहचान लातूर के समय से थी और कुलकर्णी तथा मांढरे पहले भी नीट परीक्षा के पेपर सेटिंग से जुड़े रहे थे।
जांच एजेंसियों के अनुसार, बाद में मनीषा मांढरे पुणे के बिबवेवाड़ी स्थित गंगा ओशियाना सोसाइटी में रहने लगीं, जहां मनीषा वाघमारे पहले से रहती थीं। आरोप है कि मांढरे अपने घर से कोचिंग क्लास भी चलाती थीं और वाघमारे लगातार उनके संपर्क में रहती थीं।
सीबीआई जांच में सामने आया कि लीक पेपर कई हाथों से होकर छात्रों तक पहुंचा। मनीषा वाघमारे ने कथित तौर पर पेपर धनंजय लोखंडे को दिया, जिसने उसे नासिक निवासी शुभम खैरनार तक पहुंचाया। इसके बाद खैरनार ने पेपर गुरुग्राम के यश यादव को भेजा और वहां से यह राजस्थान के सीकर स्थित बिवाल भाइयों तक पहुंचा।
सीबीआई अब इस पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी है। एजेंसी को आशंका है कि इस रैकेट में कई और लोग शामिल हो सकते हैं और आने वाले दिनों में बड़े खुलासे संभव हैं।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…पंखे में उतरे करंट से आठवीं के छात्र की मौत, परिवार में मचा कोहराम