हल्द्वानी से गांव गई 17 वर्षीय किशोरी लापता, गुमशुदगी दर्ज
हल्द्वानी। हल्द्वानी से अपने गांव गई एक 17 वर्षीय किशोरी के लापता होने का मामला सामने आया है। किशोरी के पिता ने काठगोदाम थाने में तहरीर देकर बेटी के गुमशुदा होने की सूचना दी है।
पुलिस को दी गई तहरीर में पिता ने बताया कि उनकी बेटी 30 दिसंबर को हल्द्वानी से अपने गांव गई थी और वह सकुशल वहां पहुंच भी गई थी। अगले दिन गांव से परिजनों का फोन आया कि किशोरी घर में मौजूद नहीं है। इसके बाद परिजनों द्वारा आसपास और रिश्तेदारों के यहां काफी खोजबीन की गई, लेकिन किशोरी का कोई सुराग नहीं लग सका।
मामले में एसओ काठगोदाम विमल मिश्रा ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है। किशोरी की तलाश के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है और जल्द ही उसे सकुशल बरामद कर लिया जाएगा।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com


उत्तराखंड में गुटखा-पान मसाला पर एक साल की रोक, निर्माण से बिक्री तक प्रतिबंध
दिपावली के बाद लागू होगा UPI पेमेंट पर MDR चार्ज -NPCI ने टाला फैसला
बिग ब्रेकिंग-ज्योलीकोट के पास पटाखों से भरे ट्रक में लगी आग -सड़क पर होने लगे धमाके, चालक ने कूदकर बचाई जान
UK-उत्तराखंड के 25 सरकारी कॉलेजों में जल्द शुरू होंगे छात्रावास, दूरदराज की छात्राओं को मिलेगी राहत
UKnews-सोशल मीडिया पर किशोरियों को फंसा रहे साइबर ठग -एआई से अश्लील तस्वीरें बनाकर ब्लैकमेलिंग