31 मार्च 2026 तक काठगोदाम–जम्मूतवी व कानपुर–काठगोदाम की चार ट्रेनें निरस्त

खबर शेयर करें 👉

इज्जतनगर/हल्द्वानी। पूर्वोत्तर रेलवे ने परिचालनिक एवं प्रशासनिक सुगमता को ध्यान में रखते हुए लंबी दूरी की चार रेलगाड़ियों को 31 मार्च 2026 तक निरस्त करने का निर्णय लिया है।


उक्त जानकारी देते हुए इज्जतनगर मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक संजीव शर्मा ने बताया कि उत्तर रेलवे के जम्मूतवी मंडल में विभिन्न स्थानों पर इंजीनियरिंग कार्य किए जा रहे हैं। इन कार्यों के अंतर्गत कठुआ–माधोपुर (पंजाब) स्टेशनों के मध्य पुल संख्या–17, शहीद कप्तान तुषार महाजन उधमपुर–चक रखवाल स्टेशनों के मध्य पुल संख्या–163 तथा पठानकोट कैंट–कंद्रोरी स्टेशनों के मध्य पुल संख्या–137 एवं 232 पर मरम्मत एवं निर्माण कार्य प्रस्तावित है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-भतरौजखान में गांजा तस्करों का पुलिस पर पाटल से हमला, 25 किलो गांजे के साथ तीन गिरफ्तार


इन कार्यों के कारण काठगोदाम से आवागमन करने वाली 12207 काठगोदाम–जम्मूतवी एक्सप्रेस तथा 12208 जम्मूतवी–काठगोदाम एक्सप्रेस को 31 मार्च 2026 तक निरस्त किया गया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uknews-बेकाबू थार की टक्कर से बुजुर्ग की मौत -चार अस्पतालों में भटके परिजन, नहीं बची जान


इसके अलावा 12209 कानपुर सेंट्रल–काठगोदाम एक्सप्रेस और 12210 काठगोदाम–कानपुर सेंट्रल एक्सप्रेस भी 31 मार्च 2026 तक निरस्त रहेंगी।
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि यात्रा से पूर्व अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119