दूसरे की जमीन दिखाकर फौजी से 11 लाख की धोखाधड़ी

खबर शेयर करें 👉


देहरादून। थाना सेलाकुई क्षेत्र में तीन लोगों ने असम राइफल्स के एक जवान को दूसरे की जमीन अपनी बताकर 11 लाख रुपये की ठगी का शिकार बना लिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


एसएसआई सेलाकुई जितेंद्र कुमार ने बताया कि बलदेव सिंह पुत्र जमन सिंह, निवासी ग्राम पोवओव, जिला रुद्रप्रयाग ने थाने में तहरीर दी है। बलदेव सिंह असम राइफल्स में मणिपुर में राइफलमैन के पद पर तैनात हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  अल्मोड़ा: कछियोला में अवैध लीसा निकासी पर वन विभाग की कार्रवाई -ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करने की संस्तुति


पीड़ित के अनुसार, 25 अप्रैल 2022 को दीपक सिंह पुत्र प्रेम सिंह निवासी हरिपुर सेलाकुई ने अपने दो साथियों सोमपाल पुत्र नकुल राम निवासी ग्राम जस्सोवाला और अमित कुमार पुत्र राजेंद्र कुमार निवासी भीमावाला, विकासनगर के साथ मिलकर अटकफार्म क्षेत्र में एक जमीन दिखाई। दीपक सिंह ने जमीन को अपनी बताते हुए उसे बेचने का प्रस्ताव दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uknews-बेकाबू थार की टक्कर से बुजुर्ग की मौत -चार अस्पतालों में भटके परिजन, नहीं बची जान


आरोप है कि आरोपियों ने जमीन खरीदने के नाम पर बलदेव सिंह से 11 लाख रुपये ले लिए और फर्जी विक्रय पत्र भी तैयार कर दिया। जब पीड़ित ने जमीन का कब्जा मांगा तो आरोपी टाल-मटोल करने लगे। संदेह होने पर पीड़ित ने जब जमीन की वास्तविक स्थिति की जांच की तो पता चला कि उक्त भूमि का मूल स्वामी ने कभी भी आरोपी दीपक सिंह को जमीन बेची ही नहीं थी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  हाईकोर्ट का अहम फैसला : सरकारी मंजूरी के बिना ड्यूटी के दौरान कार्रवाई करने वाले अधिकारियों पर नहीं चलेगा मुकदमा


दस्तावेजों की जांच में प्रस्तुत किए गए सभी कागजात फर्जी पाए गए। एसएसआई ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119