घर से निकली 17 साल की किशोरी रहस्यमय ढंग से लापता -परिजनों में मचा हड़कंप

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। मुखानी थाना क्षेत्र के रेशम बाग गैस गोदाम रोड से 17 वर्षीय किशोरी के अचानक लापता होने से हड़कंप मच गया। 22 नवंबर की सुबह घर से निकली किशोरी देर शाम तक वापस नहीं लौटी। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिलने पर मां ने पुलिस से बेटी को खोजने की गुहार लगाई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : बेटे की हत्या का मुकदमा अदालत में -आरोपी पिता की एसटीएच में मौत

पुलिस को दी गई शिकायत में इंद्रावती देवी ने बताया कि उनकी बेटी 22 नवंबर को सुबह करीब 11:30 बजे घर से निकली थी। इसके बाद वह वापस नहीं लौटी। परिजनों ने रिश्तेदारों और आसपास के संभावित स्थानों पर उसकी तलाश की, लेकिन किशोरी का कहीं पता नहीं चला।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : पत्नी के मायके जाने के बाद घर में फंदे से लटका मिला युवक का शव

आखिरकार मां ने मुखानी थाने पहुंचकर पुलिस को मामले की सूचना दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने किशोरी की गुमशुदगी दर्ज कर ली है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में जानकारी जुटाने के साथ ही किशोरी की तलाश में जुटी है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119