उत्तराखंड : बेटे की हत्या का मुकदमा अदालत में -आरोपी पिता की एसटीएच में मौत
हल्द्वानी। जिस पिता पर अपने ही 15 वर्षीय बेटे की गला घोंटकर हत्या करने का आरोप था, उसकी जिंदगी का भी बीमारी के चलते अंत हो गया। हल्द्वानी उप कारागार में बंद 40 वर्षीय देवदत्त गंगवार की सोमवार सुबह सुशीला तिवारी अस्पताल (एसटीएच) में उपचार के दौरान मौत हो गई। वह पिछले करीब चार माह से बीमार था। शुरुआती जांच में उसके ट्यूबरक्यूलर मैनिंजाइटिस (दिमागी टीबी) से पीड़ित होने की बात सामने आई है। बेटे की हत्या का मामला अभी न्यायालय में विचाराधीन था।
जेल प्रशासन के अनुसार, रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप क्षेत्र स्थित आजाद नगर निवासी देवदत्त गंगवार को 16 अप्रैल 2025 को हल्द्वानी उप कारागार में दाखिल किया गया था। उस पर 15 अप्रैल को अपने ही 15 वर्षीय बेटे अंकित गंगवार की गला घोंटकर हत्या करने का आरोप था।
बताया गया कि जेल में रहने के दौरान पिछले करीब चार माह से उसकी तबीयत खराब चल रही थी। हालत बिगड़ने पर उसे बेहतर उपचार के लिए एम्स भेजा गया था। वहां से लौटने के बाद 25 अक्टूबर से उसे एसटीएच में भर्ती कराया गया था, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उसका इलाज चल रहा था।
सोमवार सुबह करीब पौने नौ बजे उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को मोर्चरी भेजा गया। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
जेल अधीक्षक प्रमोद पांडे ने बताया कि देवदत्त पिछले करीब चार माह से बीमार था। बेहतर इलाज के लिए उसे एम्स भी भेजा गया था। वहां से लौटने के बाद एसटीएच में उसका उपचार कराया जा रहा था, लेकिन सोमवार सुबह उसकी मौत हो गई।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com


घर से निकली 17 साल की किशोरी रहस्यमय ढंग से लापता -परिजनों में मचा हड़कंप
उत्तराखंड : पत्नी के मायके जाने के बाद घर में फंदे से लटका मिला युवक का शव
बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत हल्द्वानी में जागरूकता सभा आयोजित -मेयर गजराज ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया बाल विवाह मुक्ति रथ