बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत हल्द्वानी में जागरूकता सभा आयोजित -मेयर गजराज ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया बाल विवाह मुक्ति रथ

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी (नैनीताल)। बाल विवाह मुक्त भारत अभियान एवं बाल संरक्षण को लेकर महिला एवं बाल विकास मंत्रालय तथा JRC के अभियान के तहत ISD संस्था नैनीताल की ओर से नगर निगम हल्द्वानी में जागरूकता सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से बाल विवाह, बाल हिंसा, बाल शोषण और बच्चों के अधिकारों एवं सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई। इस दौरान नगर निगम हल्द्वानी के मेयर गजराज सिंह बिष्ट ने बाल विवाह मुक्ति रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

कार्यक्रम का आयोजन ISD संस्था के संस्थापक डॉ. अमित कुमार वशिष्ठ एवं विद्यावाशिनी के नेतृत्व में किया गया। सभा की अध्यक्षता मेयर गजराज सिंह बिष्ट एवं नगर आयुक्त ने की। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि बाल विवाह एक गंभीर सामाजिक समस्या है, जो बच्चों के शिक्षा, स्वास्थ्य, अधिकारों और भविष्य को प्रभावित करती है। इस कुप्रथा को समाप्त करने के लिए सरकारी विभागों, सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों को मिलकर प्रयास करने होंगे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : सड़क हादसे में वन बीट अधिकारी की मौत, तीन बेटियों के सिर से उठा पिता का साया

जागरूकता सभा में जादू के खेल एवं मनोरंजक कार्यक्रमों के माध्यम से बाल विवाह के दुष्परिणामों और इसकी रोकथाम का संदेश दिया गया। इस पहल के जरिए लोगों को बाल विवाह के खिलाफ आवाज उठाने और बच्चों को सुरक्षित एवं बेहतर भविष्य प्रदान करने के लिए जागरूक किया गया।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण बाल विवाह मुक्ति रथ रहा। मेयर गजराज सिंह बिष्ट ने रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रथ ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर लोगों को बाल विवाह के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करेगा और अभियान से अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने का कार्य करेगा।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : पीरूमदारा में रफ्तार का कहर -लोहे के पोल से टकराई स्कूटी, दो युवक गंभीर, हायर सेंटर रिफर

इस अवसर पर मेयर गजराज सिंह बिष्ट ने कहा कि बच्चों का सुरक्षित बचपन और बेहतर भविष्य सुनिश्चित करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने बाल संरक्षण के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। वहीं, नगर आयुक्त ने भी बाल अधिकारों की रक्षा के लिए जनजागरूकता और विभागीय समन्वय को आवश्यक बताया।

कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से किरणलता जोशी (सीडीपीओ, नैनीताल), बसंती (वन स्टॉप सेंटर), पूनम (सीडीपीओ, कोटाबाग), अनीता (सीडीपीओ, बेतालघाट), रेनू मर्तोलिया (सीडीपीओ, भीमताल), पार्वती (सीडीपीओ, रामगढ़), वसुधा, कविता, शर्मिला एवं नीलम (सुपरवाइजर) उपस्थित रहीं। इसके अलावा समाज कल्याण विभाग से दिलीप कुमार तथा मिशन मुक्ति से अभिमन्यु ने प्रतिभाग किया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : पीछे बैठने वाले व्यक्ति को भी पहनना होगा हेलमेट -23 नवंबर से होगी कार्रवाई

ISD संस्था की ओर से जिला समन्वयक विनोद कुमार तमता, सदस्य अभिषेक कुमार, कुबेर सिंह, सौरभ कुमार, रजनी, चांदनी एवं हेमा सहित अन्य सहयोगी मौजूद रहे।

कार्यक्रम के समापन पर सभी प्रतिभागियों ने बाल विवाह, बाल हिंसा एवं बाल शोषण के खिलाफ एकजुट होकर कार्य करने तथा प्रत्येक बच्चे को सुरक्षित, शिक्षित और सम्मानजनक बचपन उपलब्ध कराने का संकल्प लिया।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119