उत्तराखंड : ऑनलाइन ट्रेडिंग में मोटे मुनाफे का झांसा -हल्द्वानी के कारोबारी से 18.88 लाख रुपये की ठगी

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

–पहले छोटी रकम पर मुनाफा लौटाकर जीता भरोसा, फिर ई-कमीशन और निवेश के नाम पर लगाई लाखों की चपत

हल्द्वानी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में मोटा मुनाफा कमाने का लालच देकर साइबर ठग लोगों को लगातार अपना शिकार बना रहे हैं। ठग पहले छोटी रकम निवेश कराकर उस पर मुनाफा लौटाते हैं और फिर भरोसा जीतने के बाद बड़ी रकम निवेश कराकर लाखों रुपये हड़प लेते हैं। ऐसा ही एक मामला हल्द्वानी में सामने आया है, जहां साइबर ठगों ने रामपुर रोड स्थित धनपुरी निवासी दिनेश चंद्र को ऑनलाइन ट्रेडिंग में मोटे मुनाफे का झांसा देकर 18.88 लाख रुपये की चपत लगा दी। पीड़ित की शिकायत पर हल्द्वानी कोतवाली पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-महिला से छेड़छाड़ और दुष्कर्म के प्रयास का आरोप -यूट्यूबर बिरजू मयाल गिरफ्तार

पीड़ित दिनेश चंद्र ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उन्होंने गूगल पर ऑनलाइन ट्रेडिंग के संबंध में जानकारी खोजी थी। इसी दौरान उन्हें क्रिप्टो फॉरेक्स ट्रेडिंग से मिलते-जुलते नाम वाली एक कंपनी का संपर्क मिला। कंपनी की ओर से उन्हें अपने साथ ट्रेडिंग करने का प्रस्ताव दिया गया। इसके बाद साइबर ठगों ने उन्हें टेलीग्राम एप के माध्यम से अपने नेटवर्क से जोड़ लिया और निवेश कराना शुरू कर दिया।

15 हजार और 48,500 रुपये लौटाकर जीता भरोसा

शुरुआत में ठगों ने दिनेश चंद्र का विश्वास जीतने के लिए उन्हें पहली बार 15 हजार रुपये और दूसरी बार 48,500 रुपये का मुनाफा लौटाया। खाते में रकम आने से उन्हें ट्रेडिंग में अच्छा लाभ होने का भरोसा हो गया। इसी विश्वास में उन्होंने आगे भी बड़ी रकम निवेश करनी शुरू कर दी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : घर में अकेली 72 वर्षीय बुजुर्ग पर बदमाशों का कहर -हाथ-पैर बांधकर बेरहमी से पीटा, सोना-नकदी लूटकर फरार

आरोप है कि इसके बाद ठगों ने ई-कमीशन के नाम पर ही उनसे 6 लाख 19 हजार 500 रुपये जमा करा लिए। अलग-अलग समय पर उनसे अन्य रकम भी निवेश कराई गई। जब दिनेश चंद्र ने अपनी जमा पूंजी और मुनाफे की रकम निकालने की मांग की तो ठगों ने नए-नए बहाने बनाने शुरू कर दिए। रकम निकालने के बजाय उनसे लगातार और पैसे जमा कराने का दबाव बनाया जाने लगा।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : सड़क हादसे में वन बीट अधिकारी की मौत, तीन बेटियों के सिर से उठा पिता का साया

निकासी के नाम पर करते रहे नई रकम की मांग

लगातार बढ़ती रकम की मांग और निवेश की गई धनराशि वापस नहीं मिलने पर दिनेश चंद्र को अपने साथ धोखाधड़ी होने का संदेह हुआ। इसके बाद उन्होंने पुलिस से शिकायत की। मामले में एसपी सिटी हरबंस सिंह ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर हल्द्वानी कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जांच एसआई मनोज कुमार को सौंपी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119