उत्तराखंड : पत्नी के मायके जाने के बाद घर में फंदे से लटका मिला युवक का शव

खबर शेयर करें 👉

रुद्रपुर। वार्ड आठ में सोमवार को एक युवक का शव घर की ऊपरी मंजिल स्थित कमरे में पंखे के कुंडे से लटका मिला। पत्नी के घर लौटने पर घटना का पता चला तो परिवार में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : सड़क हादसे में वन बीट अधिकारी की मौत, तीन बेटियों के सिर से उठा पिता का साया

जानकारी के अनुसार, 31 वर्षीय सुमित साहा पुत्र सुरजीत साहा अपनी पत्नी कृष्णा के साथ वार्ड आठ स्थित अपने ससुराल में रहते थे। उनके ससुर ने कृष्णा के लिए घर के निचले हिस्से में ब्यूटी पार्लर खुलवाया था, जबकि दंपती ऊपरी मंजिल पर बने एक कमरे में रहते थे। सोमवार को कृष्णा अपने मायके वार्ड दो गई हुई थीं। घर लौटने पर जब वह ऊपरी मंजिल पर पहुंचीं तो पति को कमरे में पंखे के कुंडे से लटका पाया। यह देख उनकी चीख निकल गई। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-महिला से छेड़छाड़ और दुष्कर्म के प्रयास का आरोप -यूट्यूबर बिरजू मयाल गिरफ्तार

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और फोरेंसिक टीम को बुलाकर जांच कराई। सुमित की मौत की खबर मिलते ही कालीनगर से उनके पिता, मां और बहन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत हल्द्वानी में जागरूकता सभा आयोजित -मेयर गजराज ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया बाल विवाह मुक्ति रथ

बताया जा रहा है कि सुमित और कृष्णा दोनों की यह दूसरी शादी थी। दंपती का एक बच्चा भी है। कृष्णा ब्यूटी पार्लर चलाती थीं, जबकि सुमित मार्केटिंग का काम करते थे।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119