उत्तराखंड…हल्दूचौड़ में 17 वर्षीय इंटर की छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान, जांच में जुटी पुलिस

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

लालकुआं/हल्दूचौड़। नैनीताल जिले के लालकुआं कोतवाली क्षेत्र के हल्दूचौड़ स्थित बच्चीधर्मा गांव में 17 वर्षीय किशोरी का शव घर के अंदर फांसी के फंदे से लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फोरेंसिक टीम की मौजूदगी में घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की जांच जारी है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-विद्युत पोल में करंट लगने से ग्रामीण की मौत का आरोप -विभाग ने लीकेज से किया इनकार

जानकारी के अनुसार, बच्चीधर्मा निवासी हेम पांडे की 17 वर्षीय बेटी नेहा पांडे, जो इंटरमीडिएट की छात्रा थी, घर में पंखे से चुन्नी के सहारे फंदे पर लटकी मिली। घटना के समय उसकी मां हंसी पांडे सब्जी लेने बाजार गई हुई थीं। घर लौटने पर उन्होंने बेटी को फंदे से लटका देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : कोसी नदी में डूबने से सेना के जवान की मौत -छुट्टी पर घर आया था जवान

सूचना मिलते ही कोतवाल ब्रजमोहन राणा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। बाद में फोरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए। आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए हल्द्वानी भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि किशोरी मानसिक रूप से अस्वस्थ थी और उसका दिल्ली के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था। हालांकि, आत्महत्या के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। घटना के बाद से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में शोक का माहौल है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119