उत्तराखंड…आपदा मॉकड्रिल बनी मातम -कोसी नदी में डूबकर 17 वर्षीय किशोर की मौत

खबर शेयर करें 👉

नैनीताल जिले के बेतालघाट क्षेत्र में आयोजित आपदा प्रबंधन की मॉकड्रिल उस समय दर्दनाक हादसे में बदल गई, जब मॉकड्रिल देखने जा रहे 17 वर्षीय किशोर की कोसी नदी में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर मौजूद एसडीआरएफ की टीम ने तत्काल वास्तविक रेस्क्यू अभियान चलाया और किशोर को नदी से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  दवाओं की कीमत और महंगी ब्रांडेड दवाओं पर सुप्रीम कोर्ट सख्त -29 सितंबर को अगली सुनवाई

जानकारी के अनुसार, बेतालघाट विकासखंड के शहीद बलवंत सिंह भुजान-बर्धो मोटर मार्ग स्थित काली पहाड़ी क्षेत्र में पुलिस, प्रशासन, एसडीआरएफ एवं अन्य विभागों द्वारा आपदा प्रबंधन की मॉकड्रिल आयोजित की गई थी। इसी दौरान कोसी नदी के पार स्थित सिमलखा गांव निवासी विशाल सिंह (17) पुत्र आनंद सिंह कार्यक्रम स्थल की ओर आने के लिए नदी पार कर रहा था।

बताया गया कि नदी पार करते समय विशाल का संतुलन बिगड़ गया और वह तेज बहाव में बह गया। घटना देख मौजूद लोगों ने शोर मचाया, जिसके बाद मॉकड्रिल तत्काल वास्तविक बचाव अभियान में बदल गई। एसडीआरएफ के जवान तुरंत नदी में उतरे और खोजबीन शुरू की।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  ग्राम प्रधान संगठन ने रमेश चंद्र जोशी को बनाया जिला सचिव -संगठन को मजबूत करने की जताई उम्मीद

काफी प्रयासों के बाद किशोर को घटनास्थल से करीब 800 मीटर नीचे नदी से बाहर निकाला गया। उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गरमपानी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : किच्छा में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई -तीन अवैध क्लीनिक सील

घटना की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण अस्पताल पहुंच गए। किशोर की असामयिक मौत से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। हादसे ने आपदा प्रबंधन अभ्यास के दौरान सुरक्षा व्यवस्थाओं और नदी पार करने जैसे जोखिमों को लेकर भी कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119