बनकोट-बुरुषखोली 2.15 किमी.सड़क के सुधारीकरण एवं डामरीकरण का हुआ शिलान्यास –
गंगोलीहाट से हरगोविंद रावल
ब्लाक प्रमुख अर्चना गंगोला ने किया शिलान्यास-
लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत बनकोट बासीखेत मोटर मार्ग से बुरुषखोली की ओर 1 करोड़ 41 लाख की लागत से सड़क के सुधारीकरण एवं डामरीकरण के कार्य का शिलान्यास गंगोलीहाट की ब्लॉक प्रमुख अर्चना गंगोला द्वारा किया गया।इस सड़क के सुधारीकरण एवं डामरीकरण के कार्य का बजट क्षेत्र की विधायक मीना गंगोला द्वारा स्वीकृति कराया गया।इस सड़क के सुधारीकरण से बुरुषखोली, धारीधुमलाकोट, सिंताखुना,बाजड़,ढ़नोलासेरा,बनकोट,भट्टीगांव,रुंगरी,बासीखेत,सहित सम्पूर्ण बनकोट क्षेत्र के लोगों को फायदा मिलेगा। बताते चलें कि इससे पूर्व प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क के अंतर्गत विभिन्न गाँवो को जोड़ने वाली बनकोट-बुररुषखोली सड़क का शिलान्यास तीन माह पूर्व किया गया है जो निर्माणाधीन है। इस दौरान उक्त क्षेत्र के लोगों ने ढोल दमाऊ व छलिया नृत्य के साथ ब्लाक प्रमुख अर्चना गंगोला का स्वागत किया ।

शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान गंगोलीहाट की ब्लाक प्रमुख अर्चना गंगोला ,पूर्व मण्डल अध्यक्ष रविंद बनकोटी ,,भूपेश बनकोटी ,गोकुल गंगोला ,,अभिनेष बनकोटी ,,पूर्व सरपंच गवाड़ी विनोद डसीला ,,दिनेश बनकोटी ,,महेश बिष्ट ,सुनील डसीला, ,प्रधान दीपा गंगोला ,प्रधान गवाड़ी मंजू डसीला ,,पूर्व प्रधान गोविंद राम ,नीरज डसीला ,दीवान बनकोटी ,बिनोद मेहता ,विनोद डसीला पूर्व प्रधान,,धीरज बनकोटी ,,कल्याण डसीला ,चंदन बनकोटी ,पुष्कर बनकोटी ,दीप बनकोटी ,बसन्त राम ,सहित दर्जनों लोग , उपस्थित रहे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

खंडहर स्कूल में नशे का अड्डा, लापता छात्रा का बैग मिलने से हड़कंप -जिलाधिकारी से ध्वस्तीकरण की उठी मांग
अल्मोड़ा में फोरेंसिक जांच होगी और मजबूत -मेडिकल कॉलेज में लगेगी जीसीएमएस मशीन
भास्कर सम्मल बने जिला पंचायत सदस्य संगठन उधम सिंह नगर के जिलाध्यक्ष -कार्यकारिणी का हुआ गठन