2.507 किग्रा चरस के साथ दो तस्करों को किया गिरफ्तार

खबर शेयर करें 👉

–एसओजी/एएनटीएफ व अल्मोड़ा पुलिस की संयुक्त टीम के हाथ लगी बड़ी सफलता

अल्मोड़ा। मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड सरकार का संकल्प ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025 को साकार करने के लिए प्रदीप कुमार राय, एसएसपी अल्मोड़ा दृढ संकल्पति है। नशा मुक्त अभियान के तहत समस्त सीओ/थाना प्रभारियों एवं एसओजी/एएनटीएफ टीम को जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले नशे के सौदागरों पर सतर्क दृष्टि रखकर कड़ी कार्यवाही किये जाने हेतु को सख्त निर्देश दिये गये है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  घोड़ाखाल गोलू देवता मंदिर को मानसखंड मंदिर माला मिशन में शामिल करने की मांग


शनिवार को विमल प्रसाद, सीओ अल्मोड़ा व श्रीमती ओशीन जोशी, सीओ आँपरेशन के नेतृत्व में एसओजी/एएनटीएफ अल्मोड़ा की ठोस सूचना पर कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस एवं जनपद एसओजी/एएनटीएफ की संयुक्त टीम द्वारा चैकिंग के दौरान लोधिया बैरियर से क्वारब की ओर जा रहे अभियुक्त जीवन सिंह के कब्जे से 1.303 किग्रा व अभियुक्त प्रकाश सिंह बिष्ट के कब्जे से 1.204 किग्रा अवैध चरस, कुल- 2.507 किग्रा चरस व एक इलेक्ट्रानिक तराजू बरामद कर अभियुक्तगण उपरोक्त को गिरफ्तार कोतवाली अल्मोड़ा में एन0डी0पी0एस0 एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-गोरापड़ाव फ्लाईओवर सड़क हादसे में तीसरे किशोर की भी मौत -घायल युवती का उपचार जारी


मामले में प्रभारी एस0ओ0जी0 सुनील धानिक ने बताया कि आरोपी अपने आस-पास के गाँवो से चरस इकट्ठा करके तराई की तरफ ले जाकर थोड़ा-थोड़ा बेचकर अधिक मुनाफा कमाना चाहते थे, चैकिंग के दौरान गिरफ्त में आये।

गिरफ्तार अभियुक्त

1-जीवन सिंह उम्र- 47 वर्ष पुत्र किशन सिंह, निवासी ग्राम व पो0 परवड़ा, तहसील धारी, जिला नैनीताल
2- प्रकाश सिंह बिष्ट उम्र- 25 वर्ष पुत्र किशन सिंह बिष्ट, निवासी ग्राम व पो0 परवड़ा, तहसील धारी, जिला नैनीताल

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-बारात आने से एक दिन पहले दुल्हन ने खाया जहरीला पदार्थ -दूल्हे पक्ष ने तोड़ा रिश्ता

बरामदगी–

मात्रा– 2.507 किग्रा चरस

कीमत– 2,50,700/- रुपये (दो लाख, पचास हजार, सात सौ रुपए)

पुलिस टीम

  1. प्रभारी चौकी बेस कृष्ण कुमार
  2. प्रभारी एसओजी सुनील धानिक
  3. प्रभारी एएनटीएफ सौरभ भारती
  4. कानि0 राकेश भट्ट, एसओजी/एएनटीएफ
  5. कानि0 पवन थ्वाल, एसओजी/एएनटीएफ
  6. कानि0 हरदीप सिंह, कोतवाली अल्मोड़ा

ADVERTISEMENTS

Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119