सीओ रानीखेत ने वरिष्ठ नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, व्यापार मण्डल व सीएलजी सदस्यों के साथ चौकी भिकियासैंण में की गोष्ठी
–पूछी समस्यायें व लिये गये सुझाव
अल्मोड़ा। टीआर वर्मा सीओ रानीखेत द्वारा आज चौकी भिकियासैंण में कस्बा भिकियासैंण के वरिष्ठ नागरिकों, जनप्रतिनिधियों व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों व सी0एल0जी0 सदस्यों के साथ गोष्ठी का आयोजन किया गया।
गोष्ठी में सीओ रानीखेत द्वारा साईबर अपराध, महिलाओं से सम्बन्धित अपराध व समाज में नशे के दुष्प्रभाव के सम्बन्ध में जागरुक किया गया तथा उत्तराखंड पुलिस एप के संबंध में विस्तृत जानकारी देकर जागरूक करते हुए बताया कि ऐप के माध्यम से आप घर बैठे सुविधाओं का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
इसके अतिरिक्त कस्बा भिकियासैंण में यातायात व्यवस्था में सुधार हेतु व्यापार मण्डल से सहयोग की अपेक्षा करते हुए सुझाव माँगे गये तथा दिये गये सुझावों में कार्यवाही हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। किसी भी प्रकार की समस्या एवं शिकायत हेतु पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112,1090,1930 के सम्बन्ध में जानकारी दी गई।
गोष्ठी में प्रभारी चौकी भिकियासैंण मदन मोहन जोशी, देव गिरी प्रतिनिधि नगर पंचायत अध्यक्ष, महिपाल सिंह, व्यापार मण्डल अध्यक्ष भिकियासैण, दरबान सिंह भाजपा मंडल अध्यक्ष, गोपाल सिंह प्रतिनिधि जिला अध्यक्ष, नरेन्द्र बिष्ट वार्ड मेंबर, मोनू अग्रवाल, सी एस सनवाल सहित अन्य सम्मानित वरिष्ठ नागरिक, जनप्रतिनिधि, सीएलजी सदस्य व चौकी भिकियासैंण के समस्त कर्म0गण मौजूद रहे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



इंस्पिरेशन स्कूल के वार्षिकोत्सव ‘स्पेक्ट्रम-2026’ में बच्चों ने नृत्य-संगीत से दिया विश्व शांति और सामाजिक एकता का संदेश
Uttarakhand–4500 मीटर की ऊंचाई पर ‘दमखम की परीक्षा’ -आदि कैलाश परिक्रमा रन में 26 राज्यों के 1100 धावकों ने भरी हुंकार
लालकुआं नगर पंचायत में वित्तीय अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की जांच की मांग, सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज
Uttarakhand..नैनीताल जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा एक्शन : दस होटल-रेस्टोरेंट पर 2.10 लाख का जुर्माना -कहीं सड़े मसाले तो कहीं गंदगी के बीच बन रहा था खाना
घोड़ाखाल गोलू देवता मंदिर को मानसखंड मंदिर माला मिशन में शामिल करने की मांग