देवहा नदी में मछली पकड़ना पड़ा भारी -22 वर्षीय युवक की डूबने से मौत

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

खटीमा क्षेत्र में देवहा नदी के किनारे मछली पकड़ने गए एक युवक की नदी में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर स्थानीय लोगों और गोताखोरों की मदद से काफी देर तक चले तलाश अभियान के बाद युवक का शव नदी से बरामद कर लिया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  अल्मोड़ा: कछियोला में अवैध लीसा निकासी पर वन विभाग की कार्रवाई -ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करने की संस्तुति


प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार को विकासखंड क्षेत्र के ग्राम ढ़ाकी दूनी डॉम स्थित देवहा नदी के तट पर उत्तर प्रदेश के जिला पीलीभीत, थाना न्यूरिया के ग्राम भगतनिया निवासी अजय कुमार (22) पुत्र मुरारी लाल अपने कुछ साथियों के साथ मछली पकड़ने के लिए आया था। इसी दौरान वह नदी के गहरे पानी में चला गया और देखते ही देखते डूब गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  कांग्रेस के प्रदर्शन के चलते दिल्ली मेट्रो के छह स्टेशनों पर शाम चार बजे तक प्रवेश-निकास बंद


साथियों और आसपास मौजूद लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन नदी में पानी अधिक होने के कारण वह कुछ ही क्षणों में ओझल हो गया। सूचना पर पहुंचे स्थानीय गोताखोरों ने जाल और नाव की मदद से काफी देर तक खोजबीन की, जिसके बाद युवक का शव नदी से बाहर निकाला गया।


घटना की खबर मिलते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक अपने पीछे मां हृदई, भाई कैलाश कुमार और बहन पूजा को छोड़ गया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-मेलाघाट में एसएसबी की बड़ी कार्रवाई -7.5 कुंतल चीनी अखरोट बरामद


चौकी प्रभारी ललित सिंह बिष्ट ने बताया कि नदी से शव बरामद कर लिया गया है और मामले में आवश्यक विभागीय कार्रवाई की जा रही है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119