रोडवेज बस से देहरादून पहुंची नशे की खेप! बरेली के दो तस्कर 5.58 किलो गांजे के साथ दबोचे

खबर शेयर करें 👉

देहरादून में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के बीच नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अजबपुर फ्लाईओवर के पास से बरेली के दो तस्करों को 5.58 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। जांच में सबसे अहम सुराग आरोपियों की जेब से मिले यूपी रोडवेज बस के टिकट रहे, जिससे साफ हो गया कि नशे की खेप सरकारी बस से दून लाई गई थी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड में गुटखा-पान मसाला पर एक साल की रोक, निर्माण से बिक्री तक प्रतिबंध


एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल के अनुसार 19 अप्रैल की रात बाईपास चौकी इंचार्ज दीपक सिंह पंवार चीता पुलिस के साथ चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान अजबपुर फ्लाईओवर के पास अंधेरे में दो संदिग्ध युवक पिलर की आड़ में खड़े दिखाई दिए। पुलिस को देखते ही दोनों घबराकर भागने लगे, लेकिन पुलिस टीम ने उन्हें मौके पर ही पकड़ लिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  बिग ब्रेकिंग-ज्योलीकोट के पास पटाखों से भरे ट्रक में लगी आग -सड़क पर होने लगे धमाके, चालक ने कूदकर बचाई जान


तलाशी लेने पर उनके पास मौजूद सफेद प्लास्टिक के कट्टों से 5.58 किलो गांजा बरामद हुआ। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान धनराज कश्यप (25) और योगेश (18) निवासी भवापुर, थाना कैंट, जिला बरेली (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है।


पुलिस को तलाशी के दौरान दोनों की जेब से रोहेलखंड डिपो की यूपी रोडवेज बस के 418-418 रुपये के टिकट भी मिले। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे बरेली से रोडवेज बस में गांजा छिपाकर देहरादून लाए थे और सपेरा बस्ती इलाके में इसकी सप्लाई करने की योजना बना रहे थे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  गढ़वाल विश्वविद्यालय में सिविल सेवा की निःशुल्क कोचिंग के लिए आवेदन शुरू -18 अक्टूबर तक करें अप्लाई


पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर नशे की खेप को जब्त कर लिया है। मामले की आगे की जांच जारी है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119