नौकरी करने की बात पर 23 साल के बेटे ने अपनी मां को डंडे से पीट-पीट कर मार डाला
टिहरी। 23 साल के बेटे ने आवेश में आकर अपनी मां को डंडे से पीट-पीट कर मार डाला। आरोपी को गांव के पास से ही गिरफ्तार कर लिया गया है। स्वाड़ी गांव निवासी रविंद्र दत्त ने शुक्रवार शाम चंबा थाना पहुंचकर बताया कि उनके बेटे आकाश (23) ने शुक्रवार सुबह अपनी मां कमलेश देवी (50) को डंडे से पीटकर मार दिया है। थानाध्यक्ष एलएस बुटोला ने तत्काल एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर और एएसपी जेआर जोशी को सूचना दी। आरोपी को गांव के पास से देर रात गिरफ्तार कर लिया गया। आकाश ने पूछताछ में बताया कि मां उसे बार-बार नौकरी और काम-धंधा करने को कहती थी, जिससे आए दिन झगड़ा होता रहता था। शुक्रवार सुबह को भी मां ने नौकरी करने को कहा और इसी बात पर दोनों में कहासुनी हो गई। उसने गुस्से में आकर कमरे में रखे डंडे से मां के सिर पर वार कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई।
थानाध्यक्ष ने बताया कि रविंद्र दत्त का स्वाड़ी गांव में मकान अलग स्थान पर है और वह देहरादून में एक कपड़े की दुकान में काम करते हैं। कमलेश दूध बेचने का काम करती थी। सुबह दूध लेने के लिए गांव का एक व्यक्ति पहुंचा तो देखा वह फर्श पर पड़ी थी। उसने गांव के अन्य लोगों को इसकी सूचना दी, जानकारी मिलने पर रविंद्र गांव पहुंचे और थाने में बेटे के खिलाफ तहरीर दी। मृतका की एक बड़ी बेटी है, जिसकी शादी हो चुकी है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com
उत्तराखंड…ग्राफिक एरा भीमताल के तीन विद्यार्थियों ने रचा इतिहास, अमेजन में ₹47.88 लाख सालाना पैकेज
उत्तराखंड…पांच दिन भारी बारिश का खतरा –उत्तराखंड में रेड अलर्ट, प्रशासन हाई अलर्ट पर
उत्तराखंड…मानसून को लेकर सख्त हुए कुमाऊँ आयुक्त –आपदा परिचालन केंद्र को 24 घंटे अलर्ट मोड में रखने के निर्देश