चंपावत के युवक से देहरादून में आर्मी में भर्ती कराने का झांसा देकर 24 लाख हड़पे
देहरादून। चंपावत के युवक से देहरादून में कुछ लोगों ने आर्मी में भर्ती कराने के नाम पर 24 लाख रुपये ठग लिए। बाकायदा एक फ्लैट में आर्मी के फर्जी अफसर बुलाकर मेडिकल कराया गया। मामले में दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। नगर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक चंद्रभान अधिकारी ने बताया कि प्रवीन सिंह नेगी निवासी नायकगोठ टनकपुर जिला चंपावत ने तहरीर दी कि अक्तूबर में उन्हें एक व्यक्ति का फोन आया था। जिसने अपना नाम विक्रांत निवासी टनकपुर चंपावत बताया। करीब दो साल पहले प्रवीन विक्रांत से मिल चुके थे। आरोपी ने उन्हें आर्मी में भर्ती होने का प्रलोभन दिया। कहा कि उसकी आर्मी में अच्छी पहचान है। बताया गया कि इसके लिए उन्हें रुपये एडवांस देने होंगे। हामी भरने पर प्रवीन को देहरादून बुलाया गया। वो 18 जुलाई 2024 को देहरादून पहुंचे यहां कुछ डाक्यूमेंट पर साइन करने के बाद एक फ्लैट में उनका मेडिकल कराया गया। इस दौरान दो लोग साथ थे, जिन्होंने खुद को आर्मी का अधिकारी बताया।
इनमें से एक व्यक्ति ने खुद का नाम गोविन्द न्याल बताया, जबकि दूसरा उसका बहनोई बताया गया। आरोप है कि मेडिकल के बाद यहां कुछ लड़कियां भी बुलाई गई थी, जिनके साथ आरोपियों ने छेड़छाड़ की। प्रवीन ने बताया कि वो अपने साथ कुछ अन्य लोगों को भी भर्ती के लिए लाए थे। आरोप लगाया कि भर्ती होने से पहले उनसे अलग-अलग किश्तों में उनसे 24 लाख रुपये लिए गए। रुपये खाते में ट्रांसफर होने के बाद आरोपियों ने फोन बंद कर दिए। प्रवीन ने बताया कि विक्रांत और गोविंद ने साजिश के तहत उनके साथ धोखाधड़ी की। कोतवाल ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दिया गया है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com
uttarakhand-आरटीओ कार्यालय में चली गोली -लोहे की जाली चीरकर अलमारी में धंसी, मचा हड़कंप
uttarakhand-बागेश्वर में दर्दनाक हादसा : कार गहरी खाई में गिरी, युवक की मौत, दूसरा गंभीर