देहरादून के 60 से ज्यादा टीचर जबरन होंगे रिटायर -शिक्षा विभाग ने भेजे नोटिस

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। देहरादून जिले के साठ से ज्यादा शिक्षकों को जबरन रिटायर किया जाएगा। यह शिक्षक लंबे समय से गंभीर बीमारियों से ग्रसित हैं। शिक्षा विभाग की ओर से सूची के साथ सार्वजनिक नोटिस जारी करते हुए इनकी बीमारी और छुट्टियों का ब्योरा तलब कर लिया गया है। इससे शिक्षकों में नाराजगी है।  प्राथमिक शिक्षक संघ ने इसका विरोध करते हुए कहा कि एक तो यह शिक्षक पहले ही बीमारी और इलाज के खर्च से परेशान हैं। ऐसे में शिक्षा विभाग ने जबरन रिटायरमेंट का फरमान सुनाकर उनकी तकलीफ को बढ़ा दिया है। जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र रावत ने बताया कि यह शिक्षक भले ही गंभीर बीमारी से परेशान हैं, लेकिन ज्यादातर शिक्षण कार्य में जुटे हैं। ऐसे में इनको जबरन रिटायर करना ठीक नहीं है। अगर जरूरत पड़ी तो इसके खिलाफ आंदोलन भी किया जाएगा।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  ग्राफिक एरा भीमताल में ‘प्रयुक्ति 2.0’ का समापन -देशभर से पहुंचे 1000 से अधिक प्रतिभागी


दस साल के रिजल्ट का विवरण भी मांगा  :  जिला शिक्षा अधिकारी-बेसिक प्रेमलाल भारती की ओर से रायपुर, सहसपुर, विकासनगर, डोईवाला, चकराता और कालसी ब्लॉक के उप शिक्षा अधिकारियों को इन शिक्षकों की सूची भेजी गई है। इनका दस साल का परीक्षाफल, गोपनीय आख्या, दस साल में लिए गए अवकाश का विवरण, इनके खिलाफ हुई कार्रवाई, मानसिक एवं शारीरिक अस्वस्थता के अभिलेख और वर्तमान स्थिति का विवरण भी देना होगा।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-बारात आने से एक दिन पहले दुल्हन ने खाया जहरीला पदार्थ -दूल्हे पक्ष ने तोड़ा रिश्ता


रायपुर ब्लॉक के सबसे ज्यादा शिक्षक  :  गंभीर बीमारी के चलते लिए गए स्थानांतरण और छुट्टियों के आधार पर करीब साठ शिक्षकों का चयन किया गया है, जिसमें सबसे ज्यादा शिक्षक रायपुर ब्लॉक के हैं। जबकि, विकासनगर के भी बड़ी संख्या में शिक्षक इस सूची में शामिल हैं। इसके अलावा चकराता और डोईवाला के भी काफी शिक्षक हैं।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  लालकुआं नगर पंचायत में वित्तीय अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की जांच की मांग, सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज
Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119