UK-रामनगर में गढ़वाल यूजर्स की बस ने बाइक को मारी टक्कर -24 वर्षीय युवक की मौत
-मोड़ पर हादसे में बाइक सवार दूसरा युवक गंभीर घायल, हायर सेंटर रेफर, परिवार में मचा कोहराम
रामनगर। मोहान क्षेत्र के चिमटा में दुर्गा मंदिर के समीप गढ़वाल यूजर्स की बस और बाइक के बीच हुई भिड़ंत में 24 वर्षीय गौरव आर्या की मौत हो गई, जबकि बाइक पर पीछे बैठे 35 वर्षीय पुष्कर राम गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को रामनगर के रामदत्त संयुक्त चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। हादसे की खबर से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
जानकारी के अनुसार, अल्मोड़ा जिले के सल्ट निवासी गौरव आर्या देर शाम अपने साथी पुष्कर राम निवासी अजोली तल्ली, सल्ट के साथ बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान मोहान से आगे चिमटा और दुर्गा मंदिर के समीप एक मोड़ पर गढ़वाल यूजर्स की बस ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद उन्हें उपचार के लिए रामदत्त संयुक्त चिकित्सालय रामनगर पहुंचाया गया।
चिकित्सकों ने दोनों घायलों का उपचार किया। हालत गंभीर होने के चलते उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया। हादसे में गौरव आर्या की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।
वहीं, घायल पुष्कर राम ने आरोप लगाया कि चिमटा और दुर्गा मंदिर के समीप मोड़ पर बस चालक ने तेज रफ्तार में पास लेने का प्रयास किया, जिससे बस बाइक से टकरा गई। हालांकि, हादसे के वास्तविक कारणों की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी।
24 वर्षीय गौरव की असमय मौत से सल्ट क्षेत्र में शोक की लहर है। फिलहाल पुलिस घटना से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



UKnews-धर्म परिवर्तन मामले में पुलिस ने जमानत निरस्तीकरण के लिए न्यायालय में दिया प्रार्थना पत्र
ग्राफिक एरा भीमताल के लगातार तीसरे साल विश्व के शीर्ष 2% वैज्ञानिकों में शामिल हुए प्रो. बीपी जोशी
राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित दिनेश आर्य को अजय भट्ट ने दी बधाई