नेपाल के कंचनपुर जिले से यूपी ले जाई जा रही थी 26 किलो चरस, यूपी के दो आरोपी गिरफ्तार

खबर शेयर करें 👉

चम्पावत। बनबसा में 26 किलो चरस के साथ यूपी निवासी दो आरोपियों को पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार किया है। भारी मात्रा में चरस नेपाल के कंचनपुर जिले से यूपी ले जाई जा रही थी। कमलपथ के पास पुलिस और एसओजी ने दोनों तस्करों को धर दबोचा। जिसकी कीमत करीब 1.30 करोड़ रुपये आंकी जा रही है। दोनों तस्करों पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। शनिवार देर शाम बनबसा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  27.50 करोड़ से बदलेगा देहरादून आईएसबीटी का चेहरा -कायाकल्प का काम अंतिम चरण में

एसपी अजय गणपति कुंभार के नेतृत्व में कमलपथ के पास बनबसा पुलिस और एसओजी टीम ने चेकिंग अभियान चलाया। थानाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह जगवाण ने बताया कि चेकिंग के दौरान कमलपथ के पास कार संख्या यूके07 एवाई 1771 को रोका गया। बताया कि चेकिंग के दौरान दोनों बदायूं, यूपी निवासी 30 वर्षीय विशाल गुप्ता उर्फ रानू पुत्र नरेश गुप्ता और 42 वर्षीय वीरेश कुमार गुप्ता पुत्र श्याम चंद्र गुप्ता के पास से कुल 25.605 ग्राम चरस बरामद की गई है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह नेपाल के कंचनपुर जिले से चरस लेकर यूपी ले जा रहे थे। पकड़ी गई चरस की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 1.30 करोड़ रुपये आंकी गई है। बताया कि दोनों आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uk...तिजोरी चोरी के मामले में आबकारी दरोगा समेत चार गिरफ्तार -नेपाली महिला से 80 हजार और आधा किलो सोना लेने का आरोप
Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119