अमेरिका रहने वाला भतीजा बनकर महिला से 3.80 लाख रुपये ठगे

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

रुद्रपुर। महिला के व्हाट्सएप में ठग ने खुद को भतीजा बताकर 3.80 लाख की ठगी कर ली। जसंवत सिंह पुत्र जोगिन्दर सिंह निवासी ग्राम नगला ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि आठ जुलाई को उसकी पत्नी के मोबाइल के व्हाट्सएप पर भतीजा भूपेन्द्र बताकर अमेरिका से फोन आया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-देवीधुरा में गूंजा रणबांकुरों का जयघोष --आठ मिनट तक चला विश्व प्रसिद्ध बग्वाल का रोमांचक फल-फूल युद्ध

भूपेंद्र बनकर ठग ने बताया कि एजेंट ने उसका वर्क परमिट रोक लिया है। वह पैसे की मांग कर रहा है। बताया कि अमेरिका से 8.70 लाख रुपये भेजेगा। जिसमें 2.50 लाख रुपये एजेंट को देने हैं। बाकी रकम भारत आकर ले लेगा। उसने फर्जी रसीद भेजी जिसमें प्रार्थी के खाते में 8.70 लाख रुपये जमा करना दर्शया गया था।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  सांसद अजय भट्ट को ब्रह्माकुमारी बहन ने बांधा रक्षासूत्र -सुख-शांति और सद्भाव का दिया संदेश

कुछ देर बाद राज सिंह नामक व्यक्ति ने खुद को एजेंट बताते हुए तीन अलग-अलग खातों में 3.80 लाख रुपये डलवा लिए। इसके बाद 40 हजार और डिमांड करने लगा। ठगी का अहसास होने पर पुलिस को सूचना दी। एसओ उमेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119