पिथौरागढ़ में 30 वर्षीय महिला की सर्पदंश से मौत
पिथौरागढ़। सिलचम्मू गांव में एक 30 वर्षीय महिला पुष्पा चौहान की सर्पदंश से मौत हो गई। इस हादसे से महिला के परिवारजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्राम प्रधान नंदन सिंह चौहान ने बताया कि शुक्रवार को महिला पुष्पा चौहान ने खेतों में अनाज की कटाई की जिसे वह सूखाने के लिए छोड़ आई। दोपहर बाद मौसम खराब होने पर महिला अनाज को खेतों से उठाकर अपने घर ले जा रही थी। तभी सांप ने महिला के पैर में डस लिया।
घर पहुंचते ही सायं 6 बजे महिला की तबीयत खराब होने लगी। तत्पश्चात परिजन आनन-फानन में उसे जिला चिकित्सालय ले गए। जहां चिकित्सकों ने उपचार के दौरान महिला को मृत घोषित कर दिया। तत्पश्चात महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। महिला के दो छोटे-छोटे बच्चे, पति मेरठ में निजी क्षेत्र में काम करता है। महिला के मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। महिला की सात साल की पुत्री निशा चौहान और ढाई माह का पुत्र नमन हैं।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com
जागेश्वर धाम के कोटुली गांव में बुनियादी सुविधाएं बदहाल -महामंडलेश्वर ने डीएम से लगाई गुहार
uttarakhand-एएसआई के घर से लाखों के गहने और नकदी चोरी -परिचित महिला पर मुकदमा
40.600 किलो गांजा बरामदगी में एक दोषी, दूसरा बरी–अदालत ने सुनाई 11 साल की कठोर सजा, 1.10 लाख रुपये जुर्माना