बिजली चोरी करने पर 4 लोगों पर मुकदमा दर्ज-
हल्द्वानी। गौलापार क्षेत्र में बिजली विभाग ने विद्युत चोरी में चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। टीम ने मौके से विद्युत वायर आदि भी बरामद कर अपने कब्जे में ले ली है। बिजली विभाग की टीम को लंबे समय से कई स्थानों पर बिजली चोरी की शिकायत मिल रही थी। जिस पर उपखंड अधिकारी नीरज चन्द्र पान्डे अपनी टीम के साथ खेड़ा गौलापार, शिवपुरा देवला तल्ला गौलापार आदि स्थानों पर छापा मारा। इस दौरान टीम ने 4 घरों में बिजली चोरी पकड़ी।
टीम ने बच्ची सिंह बिष्ट पुत्र चन्दन सिंह पश्चिम खेडा गोलापार, पंकज बिष्ट पुत्र कृपाल सिंह पश्चिम खेडा गौलापार, गंगादत्त जोशी पुत्र उर्वादत जोशी शिवपुरा देवला तल्ला गौलापार, पूरन चन्द्र पुत्र हीरा बल्लभ शिवपुरा देवला तल्ला गोलापार के खिलाफ बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज कराया है। टीम में उपखंड अधिकारी नीरज चंद्र पाण्डे के अलावा अवर अभियंता सतेंद्र तपडवाल, सहायक अभियंता राकेश कुमार सिंह, लाइनमैन नारायण राम शामिल रहे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



UK-रुद्रपुर में दिनदहाड़े महिला के कानों से सोने के कुंडल झपटे -बाइक सवार बदमाश फरार