96 पाउच कच्ची शराब के साथ एक गिरफ्तार-
हल्द्वानी। लामाचौड़ थाना मुखानी क्षेत्र में पुलिस ने एक व्यक्ति को भारी मात्रा में कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया गया। लामाचौड़ पुलिस क्षेत्र में गश्त कर रही थी।
पुलिस टीम जब फतेहपुर स्थित चारधाम मंदिर के पास वाली टंकी क पास पहुंचे, तभी एक व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगा जिस पर पुलिस ने उसे धर दबोचा। उसके कंधे पर टंगे बैग की जब तलाशी ली गई तो उसमें 96 पाउच कच्ची शराब बरामद हुई। पूछताछ में उसने अपना नाम होशियार सिंह पुत्र इन्द्र सिह निवासी गूलरभोज कखराला गदरपुर बताया।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

ज्योलीकोट में जल जनित रोगों की शिकायत पर सांसद अजय भट्ट सख्त -अधिकारियों को दिए तत्काल कार्रवाई के निर्देश
उत्तराखंड : हल्द्वानी लटूरिया बाबा आश्रम में कृष्ण जन्माष्टमी की धूम -देर रात तक उमड़ता रहा श्रद्धालुओं का सैलाब