कार की टक्कर से 45 वर्षीय महिला की मौत

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

बुधवार को कार की चपेट में आकर एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया, वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  भीमताल में सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते चार आरोपी गिरफ्तार -3300 रुपये बरामद

बाजपुर के गांव नंदपुर नरका टोपा निवासी 45 वर्षीय ज्योत्सना पत्नी रामसरन समूह की किस्त जमा करने के लिए गांव की एक दुकान पर गई थी। घर लौटते वक्त अचानक एक कार ने महिला को चपेट में ले लिया। महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। लोगों की मदद से महिला को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया। जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  मुख्यमंत्री धामी आज पिथौरागढ़ दौरे पर -आदि कैलाश परिक्रमा रन में होंगे शामिल, विकास योजनाओं की देंगे सौगात

पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। वहीं सीओ विभव सैनी ने बताया कि मार्ग दुर्घटना में एक महिला की मौत का मामला संज्ञान में आया है। इसमें महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और तहरीर आने के बाद अग्रिम कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  छह छात्राओं को निशाना बनाकर अश्लील हरकतें और तेजाब फेंकने की धमकी -नेपाल भागने की फिराक में मुख्य आरोपी बनबसा से गिरफ्तार
Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119