बाजपुर में बीच बाजार लॉ के छात्र पर हमला, कार में तोड़फोड़

खबर शेयर करें 👉


कुछ युवकों पर एक कार चालक पर हमला करने, बीच बाजार में उसकी कार में तोड़फोड़ करने तथा युवक पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाकर बुधवार को कोतवाली में शिकायत दी है। सीओ के गनर ने बीच बचाव कराकर भीड़ को तितर बितर किया। पीड़ित लॉ का छात्र है। पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई का भरोसा दिया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  दिल्ली : बुराड़ी में सूटकेस से बच्ची का शव बरामद -रिश्तेदार गिरफ्तार, हत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस

बाजपुर के गांव केशोवाला निवासी गुरप्रीत सिंह पुत्र जसविन्दर सिंह लॉ का छात्र है। बुधवार को गुरप्रीत सिंह अपनी कार से काशीपुर के लिए निकला था। आरोप है कि बेरिया रोड पर पीछे से एक तेज गति से आए जीप चालक ने उसकी गाड़ी में पीछे से टक्कर मार दी। इसके बाद 10 से 12 लोगों ने लाठी डंडों से उसकी कार पर हमला कर दिया तथा कार के शीशे तोड़कर उसको बाहर खींचने की कोशिश की। गुरप्रीत ने गाड़ी को अंदर से लॉक कर लिया। वहीं मौके पर अचानक सीओ विभव सैनी की कार भी आ गई। इसके बाद उनके गनर ने मौके पर पहुंचकर भीड़ को तितर बितर किया और आरोपी भाग गए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...मृतक को जिंदा दिखाकर जमीन हड़पने की साजिश, एक आरोपी गिरफ्तार

युवक से मारपीट करने वालों का कहना था कि आरोपी तेज गति से कार चलाकर पीछे किसी को टक्कर मारकर भागा था। वहीं पीड़ित युवक ने मामले की जांच कर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने युवक का मेडिकल कराया है तथा कार्रवाई का भरोसा दिया है।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में नर्सिंग शिक्षकों के लिए पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119