गुरिल्लो के धरने को 4780 दिन पूरे

खबर शेयर करें 👉

अल्मोड़ा -2 नवम्बर आज यहां जिला मुख्यालय में एस एस बी गुरिल्लों का धरना 4780वे दिन जारी रहा वहीं एस एस बी स्वयं सेवक कल्याण समिति के जिलाध्यक्ष शिवराज बनौला ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति में बताया है कि 10नवम्बर को एस एस बी गुरिल्लों की अल्मोड़ा जिलास्तरीय बैठक 11बजे गांधी पार्क अल्मोड़ा में आहुत की गई है बैठक में गुरिल्लों के संबंध में राज्य व केन्द्र स्तर पर चल रही कार्यवाहियों की समीक्षा की जायेगी तथा बिगत माहों में आनेक उच्च न्यायालयों द्वारा गुरिल्लों के पक्ष में दिये फैसलों के महत्व पर चर्चा की जायेगी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  दि मास्टर्स स्कूल के विद्यार्थियों ने कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा में गाड़े सफलता के झंडे

बैठक में गुरिल्लों के सुप्रीम कोर्ट में चल रहे केश की संभावनों पर भी विचार विमर्श किया जायेगा। राज्य व केन्द्र सरकार द्वारा पूर्व में गुरिल्लों के संबंध में जारी शासनादेशों के क्रियान्वयन में आ रही कठिनाइयों ,शासन/प्रशासन द्वारा अपने ही शासनादेशों को क्रियान्वयन न किये की समीक्षा कर संगठन द्वारा भावी आन्दोलनात्मक रणनीति भी बैठक में तय की जायेगी। जिलाध्यक्ष ने सभी गुरिल्लों से 10नवम्बर को अल्मोड़ा पहुंच कर बैठक को सफल बनाने का आह्वान किया है।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  पोकस तकनीक से नवजातों को नई जिंदगी की उम्मीद -सुशीला तिवारी अस्पताल में डॉक्टरों को दिया गया विशेष प्रशिक्षण
Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119