दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में अधिकारी चौपाल एवं कैम्प लगाकर करेंगे जनसस्याओं का निस्तारण
हल्द्वानी । जिलाधिकारी श्री धीराज सिंह गर्ब्याल ने अपर जिलाधिकारी, नगर मजिस्ट्रेट एवं जनपद के सभी उपजिलाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में कैम्पों, चौपालों का आयोजन कर जन-समस्याओं के निस्तारण हेतु निर्देशित किया है। उन्होंने कहा 31 अक्टूबर को मा. मुख्यमंत्री के भ्रमण कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों को कैम्प चौपाल आयोजन हेतु निर्देशित किया है।
श्री गर्ब्याल ने सभी अधिकारिंयो को निर्देशित किया है कि अपने-अपने क्षेत्रों में कम से कम दो कैम्प, चौपालों का आयोजन कर जनसुनवाई का निस्तारण करना सुनिश्चित करें। उन्होेंने कहा कैम्प एवं चौपालों के आयोजन हेतु विभागीय कार्मिकों की तैनाती सुनिश्चित कर ली जाए।
जिलाधिकारी ने कहा कि कैम्प एवं चौपालों में निस्तारित की गई समस्याओं की यथास्थिति से जिलाधिकारी कार्यालय को संलग्न प्रारूप पर समस्याओं का निस्तारण उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने जनपदस्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिये है कि जनमानस की समस्याओं का समाधान कैम्प व चौपालों मेें मौके पर जनमानस की समस्याओं का समाधान शतप्रतिशत करना सुनिश्चित करें।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

लक्ष्य स्पष्ट रखें, सफलता तय है : सौरभ बहुगुणा
उत्तराखंड…अंकिता भंडारी हत्याकांड : दोषियों को हाईकोर्ट से नहीं मिली राहत -10 अगस्त को होगी अगली सुनवाई
चोसला वन में हरियाली का महाअभियान: ‘घुघूति जागर’ टीम और टाटा परिवार ने रोपे सैकड़ो पौधे