पुलिस उपाधीक्षक ने थाना लमगड़ा का किया अर्द्धवार्षिक निरीक्षण

खबर शेयर करें 👉

शिवेंद्र गोस्वामी

-बीट बुक अध्यावधिक रखने पर आरक्षी को किया पुरुस्कृत

अल्मोड़ा। पुलिस उपाधीक्षक अल्मोड़ा विमल प्रसाद ने थाना लमगड़ा का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया। उन्होंने थाना कार्यालय, सीसीटीएनएस कार्यालय, मालखाना, हवालात, कर्मचारी बैरिक एवं कर्मचारी भोजनालय आदि का बारीकी से निरीक्षण किया। उनहोंने थाना अभिलेखों, सीसीटीएनएस कार्याे व जीपी लिस्ट का गहनता से निरीक्षण कर अध्यावधिक रखने हेतु कार्यालय स्टाफ को निर्देशित किया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  मंत्री कैड़ा ने सर्पदंश से मृतक जोध सिंह के परिजनों को सौंपा 10 लाख रुपये की सहायता राशि का चेक


उन्होंने थाने के लम्बित मामलों, लम्बित वाहनों की समीक्षा कर शीघ्र निस्तारण हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए। कर्मचारियों से शस्त्रों की हैण्डलिंग व आपदा उपकरणों की जानकारी ली गयी तथा आपदा उपकरणों को कार्यशील दशा में रखने हेतु निर्देशित किया गया। निरीक्षण के पश्चात कर्मचारियों से समस्याएं पूछकर समस्याओं का शीघ्र निदान हेतु आश्वासन दिया। थाने में नियुक्त आरक्षियों की बीट बुक चैक करने पर आरक्षी गोविन्द बल्लभ जोशी की बीट बुक अध्यावधिक व रख-रखाव अच्छा पाये जाने पर आरक्षी को नगद पुरुष्कार से पुरुस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  अमृतपुर बाईपास को सर्वोच्च प्राथमिकता -पर्यटन सीजन के जाम से जल्द मिलेगी राहत : सीएम धामी

उन्होंने विवेचकों का आदेश कक्ष लेकर लम्बित विवेचनाओं, शिकायती प्रार्थना पत्रों आदि की समीक्षा कर शीघ्र निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया। उन्होंने कहा कि थाने में शिकायती प्रार्थना पत्र लेकर आने वाले आगन्तुकों के साथ मर्यादित व्यवहार करने तथा उनकी समस्याओं का जल्द से जल्द निराकरण करने के निर्देश दिये गये।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  छह छात्राओं को निशाना बनाकर अश्लील हरकतें और तेजाब फेंकने की धमकी -नेपाल भागने की फिराक में मुख्य आरोपी बनबसा से गिरफ्तार

इसके अतिरिक्त उत्तराखण्ड पुलिस एप, बाल अपराध, महिला अपराध, साइबर क्राइम एवं पुलिस के हेल्पलाइन नम्बर डायल 112, 1090, 1930 आदि के सम्बन्ध में आम-जनमानस को जागरुक करने हेतु निर्देशित किया गया। निरीक्षण के दौरान थानाध्यक्ष लमगड़ा जसविन्दर सिंह, प्रभारी चौकी मोरनौला संजय जोशी, एचसीपी बृजेश कोठारी, पेशकार सीओ अल्मोड़ा व अन्य कर्मचारीगण मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119