अंकिता हत्याकांड में पत्रकारों को जानमाल की धमकी दिए जाने की कड़ी निंदा की

खबर शेयर करें 👉

पिथौरागढ़। एनयूजेआई ने अंकिता हत्याकांड में पत्रकारों को जानमाल की धमकी दिए जाने की कड़ी निंदा की। उन्होंने डीजीपी से पत्रकारों को सुरक्षा देने की मांग की।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKNews-गोरापड़ाव फ्लाईओवर में भीषण सड़क हादसा : कार पलटने से दो युवकों की मौत, युवक-युवती गंभीर


पत्रकार यूनियन नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट इंडिया के जिला अध्यक्ष सुशील खत्री ने अंकिता हत्याकांड का खुलासा करने वाले पत्रकारों को धमकी देने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग करते हुए डीजीपी से मामले को गंभीरता से लेने की मांग की। उन्होंने कहा कि धमकी देने वालों के खिलाफ तत्काल मुकदमा दर्ज किया जाए और उन्हें गिरफ्तार किया जाए। उन्होंने कहा कि पत्रकारों को पुलिस की सुरक्षा प्रदान की जाए।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119