पनीर का सैंपल फेल, विक्रेता पर 5 हजार जुर्माना -गंदगी मिलने पर मीट विक्रेता पर 10 हजार का दंड

खबर शेयर करें 👉

बागेश्वर। खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई के बाद पनीर का सैंपल फेल होने पर एक विक्रेता पर पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है, जबकि गंदगी पाए जाने पर एक मीट विक्रेता पर दस हजार रुपये का दंड लगाया गया है।


जानकारी के अनुसार फरवरी माह में खाद्य सुरक्षा विभाग ने जिले में विभिन्न खाद्य सामग्री के सैंपल जांच के लिए भेजे थे। जांच रिपोर्ट में एक पनीर का सैंपल फेल पाया गया, जिसके बाद मामला न्याय निर्णायक अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया गया। न्याय निर्णायक आकांक्षा कोंडे ने सैंपल फेल होने पर संबंधित विक्रेता पर पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-उत्तराखंड के 25 सरकारी कॉलेजों में जल्द शुरू होंगे छात्रावास, दूरदराज की छात्राओं को मिलेगी राहत


इसके अलावा गरुड़ क्षेत्र में एक मीट विक्रेता की दुकान पर गंदगी पाए जाने पर उस पर दस हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  पिथौरागढ़ में घास काटने गई महिला की 300 मीटर गहरी खाई में गिरकर मौत


इधर खाद्य सुरक्षा विभाग ने कौसानी में होटल कारोबारियों के साथ एक कार्यशाला आयोजित कर उन्हें खाद्य सुरक्षा मानकों के प्रति जागरूक किया। कार्यशाला में कारोबारियों की समस्याएं भी सुनी गईं और उन्हें खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम, फूड सैंपलिंग, थर्ड पार्टी ऑडिट, फास्टैग तथा हाइजीन रेटिंग से संबंधित जानकारी दी गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-अद्वैत आश्रम मायावती में तीन दिवसीय चिकित्सा शिविर शुरू, पहले दिन उमड़े मरीज


विभागीय अधिकारी प्रकाश फुलारा ने बताया कि खाद्य सुरक्षा को लेकर विभाग सतर्क है। जागरूकता कार्यक्रमों के साथ-साथ समय-समय पर छापेमारी की कार्रवाई भी की जा रही है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119