नशा मुक्ति केंद्र से 57 वर्षीय व्यक्ति संदिग्ध परिस्थितियों में लापता

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। शहर के एक नशा मुक्ति केंद्र से एक व्यक्ति के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। इस संबंध में केंद्र के संचालक सचिन वर्मा ने हल्द्वानी कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई है।
पुलिस को दी गई जानकारी के अनुसार 57 वर्षीय राजकुमार वर्मा दिसंबर 2024 में उपचार के लिए नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती हुए थे। इलाज के बाद पूरी तरह स्वस्थ होने पर वह वहीं पर छोटा-मोटा काम भी करने लगे थे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-100 किलो सोना दबे होने का लालच देकर लाखों की ठगी का आरोप, चार गिरफ्तार


केंद्र संचालक के मुताबिक बीती 8 जनवरी की शाम राजकुमार बिना किसी को बताए कहीं चले गए। काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर केंद्र प्रबंधन ने उनकी तलाश की और उनके परिजनों से संपर्क किया, लेकिन परिजनों ने बताया कि वह घर भी नहीं पहुंचे हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-सोशल मीडिया पर किशोरियों को फंसा रहे साइबर ठग -एआई से अश्लील तस्वीरें बनाकर ब्लैकमेलिंग


काफी खोजबीन के बाद भी उनका कोई सुराग नहीं लगने पर मामले की सूचना पुलिस को दी गई।
कोतवाल विजय मेहता ने बताया कि गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है और पुलिस राजकुमार की तलाश में जुट गई है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119