संदिग्ध हालात में गर्भवती की मौत -परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

जसपुर। क्षेत्र के मोहल्ला जुलाहान से सटी पप्पू कॉलोनी (ग्राम खेड़ा) में संदिग्ध परिस्थितियों में एक गर्भवती महिला की मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पुलिस के समझाने पर परिजन शांत हुए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।


जानकारी के अनुसार पप्पू कॉलोनी निवासी 22 वर्षीय नाजमा पत्नी शाहनवाज रविवार रात अपने पति के साथ कमरे में सोई थी। सुबह वह मृत अवस्था में मिली। उसके गले पर निशान भी पाए गए, जिससे मामला संदिग्ध माना जा रहा है। घटना की जानकारी पड़ोसियों ने नाजमा के मायके पक्ष और पुलिस को दी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-मेलाघाट में एसएसबी की बड़ी कार्रवाई -7.5 कुंतल चीनी अखरोट बरामद


सूचना मिलने पर सूतमिल चौकी इंचार्ज इंदर सिंह ढेला और तहसीलदार दलीप सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि मृतका का पति मजदूरी करता है और वह दो दिन पहले ही अलीगढ़ से घर लौटा था। पति का कहना है कि नाजमा ने कमरे में फांसी लगा ली थी। घबराकर उसने शव को नीचे उतारा और आसपास के लोगों को सूचना दी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uknews-बेकाबू थार की टक्कर से बुजुर्ग की मौत -चार अस्पतालों में भटके परिजन, नहीं बची जान


वहीं मृतका के पिता नन्हे निवासी लालापुर, पीपलसाना (ठाकुरद्वारा) ने बताया कि करीब छह माह पहले ही उन्होंने अपनी बेटी की शादी की थी। उन्होंने आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष दहेज में बुलेट मोटरसाइकिल की मांग करता था और इसी को लेकर उनकी बेटी को प्रताड़ित किया जाता था।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रफ्तार का कहर! NH-74 पर बाइक को ट्रक ने मारी टक्कर -मां की मौत, तीन साल की बेटी और एक माह की मासूम घायल


घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। हालांकि अभी तक पुलिस को कोई लिखित तहरीर नहीं दी गई है।
एसएसआई जावेद मलिक ने बताया कि महिला की मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा। उन्होंने कहा कि परिजन भी रिपोर्ट आने के बाद तहरीर देने की बात कह रहे हैं। इसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119