पूर्व ब्लाक प्रमुख सहित 500 लोगों ने ली भाजपा की सदस्यता –

खबर शेयर करें 👉

शिवेंद्र गोस्वमी

अल्मोड़ा 2 फरवरी । भाजपा विधायक प्रत्याशी कैलाश शर्मा व प्रदेश चुनाव प्रभारी लॉकेट चटर्जी के नेतृत्व में सैकड़ों महिलाओं व युवाओं ने पूर्व ब्लाक पूर्व ब्लाक हरीश बनोला, पूर्व छात्र नेता मनोज बिष्ट व सलमान अंसारी के नेतृत्व में भाजपा का दामन थामा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी अपने विकास की बात करती है जबकि भाजपा ही ऐसी पार्टी है जो राष्ट्रवाद व देशभक्ति की अलख जगा कर राष्ट्र निर्माण का कार्य करती हैं। भाजपा ही सबका साथ सबका विकास व सबका विश्वास के साथ कार्य करती है। भाजपा में ही लोकतंत्र की खुशबू आती है जिसमें एक छोटे से छोटा कार्यकर्ता बडे दायित्व में कार्य करता है। जबकि दूसरी राजनीतिक पार्टी अपना व अपने परिवार को आगे बढ़ाने का काम करता है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...36 लाख के गबन में डाकपाल दोषी ---अदालत ने सुनाई तीन साल की सजा


प्रदेश चुनाव प्रभारी लॉकेट चटर्जी ने कहा कि युवाओं के जोश व भारतीय जनता पार्टी की ओर जनता का आकर्षण से पता चलता है कि आने वाले दिनों में भाजपा की सरकार बनने जा रही हैं। कैलाश शर्मा ने कहा कि विपक्ष के पास कुछ भी कहने के लिए नहीं हैं विपक्ष के प्रत्याशी द्वारा 10 साल के कार्यकाल में कोई भी विकास कार्य नहीं हुआ है जिसका की जनता अपना जवाब मत देकर करेगी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...होम स्टे में प्रेम-प्रसंग का दर्दनाक अंत --विवाहिता की संदिग्ध मौत, प्रेमी पर हत्या का मुकदमा


पार्टी की सदस्यता दिलाने वालों में जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, केदार जोशी, गोविंद पिलख्वाल व पदाधिकारी मौजूद रहे। सदस्यता लेने वालों में व्यापार मंडल उपसचिव राहुल बिष्ट, प्रताप नैनवाल, भूपेंद्र अधिकारी, आशु पवार, परवेज कुरेशी, रवि बिष्ट, पंकज बिष्ट, मोहम्मद नौशाद, रिंकू अंसारी, कासिम अंसारी, मोहसिन अंसारी, तसव्वर अंसारी, महिपाल, आयुष, दिनेश कुमार, राहुल,500 सहित लोगों ने सदस्यता ली।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...तेज रफ्तार स्कूल बस ने ली ग्रामीण की जान --=रामनगर में दर्दनाक हादसे के बाद परिजनों ने उठाए सवाल
Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119