अवैध खनन व भंडारण पर 52 लाख जुर्माना-

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। जिले में अवैध खनन और भंडारण पर फिर बड़ी कार्रवाई हुई है। अपर निदेशक खनन एवं भूतत्व खनिकर्म राजपाल लेघा की अगुवाई में विभाग की टीम ने मंगलवार को बेतालघाट क्षेत्र में चार स्टोन क्रशर और तीन खनन पट्टों पर छापा मारा। अनियमितता मिलने पर 52 लाख रुपये का जुर्माना ठोका गया है। अपर निदेशक राजपाल लेघा ने बताया कि नंदा स्टोन क्रशर, गिरिजा स्टोन क्रशर, साई स्टोन क्रशर और बाबा स्टोन क्रेशर में ई-रवन्ना पोर्टल को बंद कर दिया गया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  छह छात्राओं को निशाना बनाकर अश्लील हरकतें और तेजाब फेंकने की धमकी -नेपाल भागने की फिराक में मुख्य आरोपी बनबसा से गिरफ्तार

इन सभी पर कुल 44.73 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। इसके अलावा तीन खनन पट्टों पर भी कार्रवाई की गई है। जिसमें अवैध खनन पाया गया। अवैध खनन करने पर तीन लोगों पर 7.26 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। कार्रवाई के दौरान एसडीएम कोश्याकुटोली आर शाह आदि अधिकारी मौजूद रहे।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119