12 मई को होने वाली धामी सरकार की कैबिनेट बैठक में हो सकते हैं बड़े फैसले-

खबर शेयर करें 👉

देहरादून।  12 मई को धामी सरकार की कैबिनेट बैठक होने जा रही है। वहीं, चंपावत उपचुनाव  से पहले होने जा रही यह कैबिनेट बैठक काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। 12 मई को सचिवालय के वीर चंद्र सिंह गढ़वाली सभागार में सुबह 11 बजे से कैबिनेट बैठक होनी है। बता दें कि दूसरी बार मुख्यमंत्री बनने के बाद पुष्कर सिंह धामी ने शपथ ग्रहण के अगले दिन पहली कैबिनेट बैठक की थी, जो मात्र एक औपचारिक बैठक थी। उस दौरान बैठक में केवल यूनिफॉर्म सिविल कोड को लेकर चर्चा की गई थी। जिसके बाद धामी सरकार की 12 मई को कैबिनेट बैठक होने जा रही है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  घोड़ाखाल गोलू देवता मंदिर को मानसखंड मंदिर माला मिशन में शामिल करने की मांग

चंपावत उपचुनाव से पहले यह बैठक कई मायनों में महत्वपूर्ण मानी जा रही है। 29 मई को चंपावत उपचुनाव के लिए मतदान होना है। वहीं, इस चुनाव से पहले होने जा रही धामी सरकार की इस कैबिनेट बैठक चंपावत के लिए कई महत्वपूर्ण फैसले लिए जा सकते हैं। उम्मीद है कि बतौर मुख्यमंत्री  अपने इन फैसलों से चंपावत ही नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश का ध्यान खींच सकते हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  लालकुआं नगर पंचायत में वित्तीय अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की जांच की मांग, सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज

इस वक्त मुख्यमंत्री धामी को राज्य हित में लिए गए कुछ बड़े फैसले निश्चित तौर से उन्हें चंपावत उपचुनाव में बेहतर माइलेज दे सकते हैं। ऐसे में उम्मीद लगाई जा रही है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी यूनिफॉर्म सिविल कोड के साथ साथ भू-कानून और भाजपा के हिंदुत्व के एजेंडे को आगे बढ़ाने वाला कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  बिग ब्रेकिंग : हल्दूचौड़ में रात्रि गश्त के दौरान संदिग्ध व्यक्ति निरुद्ध -पुलिस के आदेशों की अवहेलना का आरोप
Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119