दिल्ली पुलिस का अधिकारी बताकर बुजुर्ग से 65 हजार ठगे
अल्मोड़ा। भतरौंजखान क्षेत्र में एक बुजुर्ग व्यक्ति साइबर ठगी का शिकार हो गया। ठग ने खुद को दिल्ली पुलिस का अधिकारी बताकर बुजुर्ग से 65 हजार रुपये ऐंठ लिए। मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, लौकेट गांव निवासी बालकृष्ण नामक बुजुर्ग बुधवार सुबह अपने घर में काम कर रहे थे, तभी उनके पास एक अनजान फोन आया। कॉल करने वाले व्यक्ति ने खुद को दिल्ली पुलिस का अधिकारी बताया और कहा कि उनका बेटा दुष्कर्म के आरोप में पुलिस हिरासत में है। साथ ही धमकी दी कि अगर बेटे को छुड़ाना है तो तुरंत 65 हजार रुपये बताए गए बैंक खाते में जमा करने होंगे। अचानक मिली इस सूचना से बुजुर्ग घबरा गए और डर के मारे भतरौंजखान स्थित बैंक शाखा में जाकर 65 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। रकम खाते में डालने के तुरंत बाद कॉल कट गया। बैंक से बाहर आने के बाद उन्होंने बेटे को फोन किया और पूछा कि क्या पुलिस ने उसे छोड़ दिया। बेटे ने जब ऐसी किसी घटना से इनकार किया, तब जाकर बुजुर्ग को ठगी का एहसास हुआ।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com


UKnews-गोरापड़ाव फ्लाईओवर कार हादसा अपडेट : दो युवकों की मौत, एक युवक और युवती घायल -चारों हल्द्वानी निवासी
बेस अस्पताल की बदहाली पर सांसद अजय भट्ट का पारा चढ़ा -अव्यवस्थाओं पर अधिकारियों को लगाई फटकार
बिचखाली की रामलीला में दशरथ पुत्र वियोग और केवट भक्ति के प्रसंगों ने किया भावुक
UKnews-भीमताल-चाफी-धानाचूली मोटर मार्ग पर दो नवंबर तक यातायात रहेगा बंद
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में यूपीसीएल अधिकारियों का दो दिवसीय एआई प्रशिक्षण संपन्न