उत्तराखंड…महिलाओं पर अश्लील टिप्पणी करने वालों पर महिला आयोग सख्त –गिरफ्तारी के बाद एसएसपी से मांगी कार्रवाई रिपोर्ट

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। सोशल मीडिया पर महिलाओं के प्रति अश्लील, अभद्र और असम्मानजनक टिप्पणियां करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ राज्य महिला आयोग ने कड़ा रुख अपनाया है। राजधानी देहरादून में हाल ही में हुए एक राजनीतिक प्रदर्शन में शामिल महिलाओं के चरित्र पर ‘पहाड़ प्रेमी राजेंद्र उत्तराखंडी’ नामक फेसबुक अकाउंट से की गई आपत्तिजनक टिप्पणियों को गंभीरता से लेते हुए आयोग ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए थे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  मुकेश कुमार कोहली को पीएच.डी. की उपाधि

राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल के संज्ञान लेने के बाद पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। अब आयोग ने मामले की आगे की प्रगति जानने के लिए देहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से विस्तृत कार्रवाई रिपोर्ट तलब की है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  नेपाल में भारी तबाही के चलते चंपावत में एसडीआरएफ हाईअलर्ट पर

अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में विरोध-प्रदर्शन प्रत्येक नागरिक का अधिकार है, लेकिन इसकी आड़ में महिलाओं के सम्मान पर हमला करने वाली अश्लील, अभद्र और अमर्यादित टिप्पणियां किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएंगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि आरोपी की गिरफ्तारी के बाद भी आयोग पूरे मामले की विधिक प्रक्रिया पर नजर बनाए हुए है और दोषी के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  दिल्ली-एनसीआर में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा -दो हजार से अधिक मामले सामने आने की खबर

महिला आयोग ने दोहराया कि महिलाओं की गरिमा और सम्मान से खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा तथा ऐसे मामलों में कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119