उत्तराखंड…नगर निगम कर्मचारी बनकर घुसे घर में –बुजुर्ग महिला को बंधक बनाकर लूट, दून पुलिस ने 12 घंटे में दबोचे दोनों शातिर

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। रायपुर थाना क्षेत्र में नगर निगम कर्मचारी बनकर एक बुजुर्ग महिला को बंधक बनाकर लूटपाट करने वाले दो शातिर बदमाशों को दून पुलिस ने घटना के महज 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटा गया सोने के कुंडल, अंगूठी, मोबाइल फोन और ₹3,000 नकद समेत पूरा सामान बरामद कर लिया है।

पुलिस के अनुसार 19 जुलाई को गढ़वाली कॉलोनी निवासी गीता काला ने रायपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई कि उनकी माता भुवनेश्वरी देवी घर पर अकेली थीं। इसी दौरान दो युवक खुद को नगर निगम का कर्मचारी बताकर घर में घुस गए। आरोपियों ने महिला के साथ मारपीट की, उन्हें बंधक बनाया और सोने के कुंडल, अंगूठी, मोबाइल फोन तथा ₹3,000 नकद लूटकर फरार हो गए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड में स्वाइन फ्लू का बढ़ता खतरा -52 मरीज मिले, सभी जिलों में रैपिड रिस्पॉन्स टीम सक्रिय

घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर रायपुर पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की। पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे लगभग 65 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तथा मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। लगातार की गई जांच के आधार पर 20 जुलाई को सीक्यूआई जंगल, रायपुर से दोनों आरोपियों सागर सिंह रावत और अंकित गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  नेपाल में भारी तबाही के चलते चंपावत में एसडीआरएफ हाईअलर्ट पर

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे प्लंबर का काम करते हैं और नशे के आदी हैं। मुख्य आरोपी सागर सिंह रावत पीड़िता के मोहल्ले में ही रहता था और उसे जानकारी थी कि बुजुर्ग महिला अक्सर घर में अकेली रहती हैं। इसी जानकारी का फायदा उठाकर दोनों ने नगर निगम कर्मचारी बनकर घर में प्रवेश किया और वारदात को अंजाम दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-चढ़ाई पर अनियंत्रित होकर पलटी खनिज से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, चालक की मौत

पुलिस के मुताबिक आरोपी लूटे गए सामान को बेचने की फिराक में थे, लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। दोनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। थाना रायपुर के थानाध्यक्ष संजीत कुमार के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने इस मामले के त्वरित खुलासे में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119