सर्पदंश से बुजुर्ग की मौत
हल्द्वानी। विगत दिवस सोते समय एक बुजुर्ग को सांप ने डस दिया। बुजुर्ग की हालत बिगड़ती देख परिजन उसे आनन-फानन में नानकमत्ता के जिला अस्पताल में लाये, जहा पर हालत नाजुक होने पर सुशीला तिवारी चिकित्सालय हल्द्वानी रेफर कर दिया। विगत रात्रि उपचार के दौरान उसने दम तोड दिया। गुरुवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
पुलिस के अनुसार नानकमत्ता के बंगाली कॉलोनी वार्ड नंबर चार निवासी 61 वर्षीय गोपाल पुत्र देवेंद्र मजदूरी करते थे। बताया जा रहा कि बीते बुधवार की रात वह परिजनों के साथ ही कमरे में सो रहे थे। रात दो बजे के आसपास एक जहरीले सांप ने उनके पैर में डस लिया। तबीयत बिगड़ने पर बुजुर्ग को लेकर परिजन स्थानीय अस्पताल लाये, जहां पर हालत नाजुक होने पर सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर कर दिया। जहा उपचार के दौरान ही बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



UKnews-गोरापड़ाव फ्लाईओवर कार हादसा अपडेट : दो युवकों की मौत, एक युवक और युवती घायल -चारों हल्द्वानी निवासी
बेस अस्पताल की बदहाली पर सांसद अजय भट्ट का पारा चढ़ा -अव्यवस्थाओं पर अधिकारियों को लगाई फटकार
बिचखाली की रामलीला में दशरथ पुत्र वियोग और केवट भक्ति के प्रसंगों ने किया भावुक
UKnews-भीमताल-चाफी-धानाचूली मोटर मार्ग पर दो नवंबर तक यातायात रहेगा बंद
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में यूपीसीएल अधिकारियों का दो दिवसीय एआई प्रशिक्षण संपन्न