प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत जयपुर खीमा में महिलाओं को मिलेगा हुनर का संबल –श्रम विभाग ने शुरू किया निःशुल्क प्रशिक्षण

खबर शेयर करें 👉

मोटाहल्दू/हल्द्वानी। महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के अंतर्गत श्रम विभाग द्वारा जयपुर खीमा, हल्द्वानी में कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस प्रशिक्षण शिविर का संचालन अस्मिता वेलफेयर सोसाइटी के माध्यम से किया जा रहा है।

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत श्रमिकों एवं उनके आश्रित परिवारों की महिलाओं और युवतियों को सिलाई एवं ब्यूटीशियन ट्रेड का निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को आधुनिक तकनीकों की जानकारी के साथ व्यावहारिक प्रशिक्षण भी प्रदान किया जाएगा, जिससे वे प्रशिक्षण पूरा होने के बाद स्वयं का रोजगार शुरू कर सकें या विभिन्न संस्थानों में रोजगार प्राप्त कर सकें।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...दोहरी वोटर लिस्ट से जीते जनप्रतिनिधियों पर हाईकोर्ट सख्त --निर्वाचन आयोग से मांगा पूरा ब्योरा

प्रशिक्षण शिविर के शुभारंभ अवसर पर आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन ग्राम प्रधान सीमा पाठक ने किया। उन्होंने कहा कि सरकार की कौशल विकास योजनाएं महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। यदि महिलाएं किसी हुनर में दक्ष हो जाएं तो वे न केवल अपने परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत कर सकती हैं, बल्कि समाज में भी अपनी अलग पहचान बना सकती हैं।

कार्यक्रम में उपस्थित जिला समन्वयक (डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर) राजेश गुप्ता ने प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना एवं श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि अधिक से अधिक श्रमिक परिवारों को इन योजनाओं का लाभ उठाना चाहिए। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण पूर्ण करने के बाद प्रतिभागियों को अपने कौशल के आधार पर स्वरोजगार स्थापित करने के लिए भी मार्गदर्शन दिया जाएगा।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...कॉर्बेट में वनकर्मियों पर मारपीट का आरोप --युवक पेट्रोल लेकर चौकी की छत पर चढ़ा, मचा हड़कंप

प्रशिक्षक गीता भट्ट और सुनीता ने प्रशिक्षण की रूपरेखा से प्रतिभागियों को अवगत कराया तथा कहा कि प्रशिक्षण पूरी तरह व्यावहारिक होगा, जिससे महिलाएं अपने कौशल को निखारकर आत्मनिर्भर बन सकेंगी।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए पंजीकरण कराया। उपस्थित महिलाओं ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराएंगे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...नगर निगम कर्मचारी बनकर घुसे घर में --बुजुर्ग महिला को बंधक बनाकर लूट, दून पुलिस ने 12 घंटे में दबोचे दोनों शातिर

इस अवसर पर ग्राम प्रधान सीमा पाठक, जिला समन्वयक राजेश गुप्ता, प्रशिक्षक गीता भट्ट, सुनीता सहित समाजसेवी कीर्ति पाठक समेत अनेक गणमान्य लोग एवं क्षेत्र की महिलाएं उपस्थित रहीं। श्रम विभाग ने सभी पात्र श्रमिकों एवं उनके आश्रितों से इस योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119