लक्ष्य स्पष्ट रखें, सफलता तय है : सौरभ बहुगुणा

खबर शेयर करें 👉

-युवा संवाद कार्यक्रम में मंत्री ने कहा— स्किल डेवलपमेंट, स्टार्टअप और स्वरोजगार योजनाओं से जुड़ें –सोशल मीडिया की भ्रामक सूचनाओं से रहें सतर्क

हल्द्वानी। उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा कि यदि युवा अपने लक्ष्य के प्रति पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ आगे बढ़ें तो कोई भी चुनौती उन्हें सफलता प्राप्त करने से नहीं रोक सकती। उन्होंने युवाओं से सरकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाकर आत्मनिर्भर बनने, सोशल मीडिया का विवेकपूर्ण उपयोग करने तथा लोकतंत्र में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

भारतीय जनता युवा मोर्चा, नैनीताल द्वारा आयोजित ‘युवा संवाद’ कार्यक्रम में छात्रों से संवाद करते हुए बहुगुणा ने कहा कि जीवन में सफलता के लिए पूरी ऊर्जा अपने लक्ष्य पर केंद्रित करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आसपास का माहौल, लोगों की राय और सोशल मीडिया पर प्रसारित भ्रामक सामग्री कई बार युवाओं को उनके उद्देश्य से भटका देती है, लेकिन मजबूत संकल्प के साथ आगे बढ़ने वाले युवाओं की सफलता निश्चित होती है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  नेपाल में भीषण बाढ़ से तबाही -160 के करीब मौतें, 133 भारतीयों समेत 750 से ज्यादा लापता

उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार युवाओं के लिए कौशल विकास, स्टार्टअप, स्वरोजगार और उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए लगातार काम कर रही है। राज्य सरकार अब तक 40 हजार से अधिक युवाओं को रोजगार उपलब्ध करा चुकी है, जबकि उत्तराखंड में लगभग 1,200 युवा स्टार्टअप शुरू कर चुके हैं, जिन्होंने न केवल अपना भविष्य संवारा बल्कि अन्य लोगों के लिए भी रोजगार के अवसर पैदा किए हैं।

सौरभ बहुगुणा ने कहा कि युवाओं को सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त कर उनका लाभ उठाना चाहिए। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार विदेशों में भी रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रयासरत है। इसका उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि टिहरी गढ़वाल की एक युवती को जर्मनी में साढ़े तीन लाख रुपये से अधिक के मासिक पैकेज पर रोजगार मिला है। उन्होंने युवाओं को जापान सहित अन्य देशों में रोजगार के अवसरों के लिए भी तैयारी करने की सलाह दी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  नेपाल में भारी तबाही के चलते चंपावत में एसडीआरएफ हाईअलर्ट पर

सोशल मीडिया पर बढ़ती भ्रामक सूचनाओं पर चिंता जताते हुए मंत्री ने कहा कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के दौर में हर जानकारी को सत्य मान लेना उचित नहीं है। किसी भी सूचना पर विश्वास करने से पहले उसकी तथ्यात्मक जांच करना आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भागीदारी बेहद महत्वपूर्ण है। मतदान केवल अधिकार नहीं बल्कि जिम्मेदारी भी है, क्योंकि प्रत्येक वोट अगले पांच वर्षों की विकास नीतियों और शासन की दिशा तय करता है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-चढ़ाई पर अनियंत्रित होकर पलटी खनिज से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, चालक की मौत

कार्यक्रम के अंत में बहुगुणा ने विद्यार्थियों से अपने माता-पिता के सपनों को साकार करने, शिक्षकों और वरिष्ठों के अनुभवों से सीखने तथा समाज और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने का संदेश दिया।

इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट, भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र कोश्यारी, नैनीताल दुग्ध संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119