65 वर्षीय बुजुर्ग ने गटक लिया जहर, मौत

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप क्षेत्र के चंद्रवती इनक्लेव फुलसुंगा निवासी 65 वर्षीय मूलचंद ने अज्ञात कारणों से जहरीला पदार्थ गटक लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में यूपीसीएल कर्मचारियों की एआई कार्यशाला शुरू

सूचना मिलने पर ट्रांजिट कैंप थानाध्यक्ष मोहन पांडे व एसआई कीर्ति भट्ट मौके पर पहुंचे और जानकारी जुटाई। पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में यूपीसीएल अधिकारियों का दो दिवसीय एआई प्रशिक्षण संपन्न

परिजनों ने बताया कि मूलचंद लंबे समय से बीमार चल रहे थे और शराब के आदी थे। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। मौत के कारणों की पुष्टि रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119