श्रद्धालुओं की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं होगा : आईजी रिद्धिम अग्रवाल

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

अल्मोड़ा। कुमाऊं परिक्षेत्र की पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) रिद्धिम अग्रवाल ने शुक्रवार को जागेश्वर धाम का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

आईजी ने मंदिर परिसर व आसपास की व्यवस्थाओं का जायजा लेकर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रमुख स्थलों पर फ्रिस्किंग, मेटल डिटेक्टर और सीसीटीवी निगरानी अनिवार्य की जाए। उन्होंने भीड़ प्रबंधन और ट्रैफिक नियंत्रण को बेहतर बनाने पर भी जोर दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uttarakhand-खेत में काम कर रही महिला को सांप ने काटा -समय पर उपचार मिलने से बची जान

रिद्धिम अग्रवाल ने मंदिर समिति से संवाद कर उनकी समस्याएं और सुझाव सुने तथा हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने श्रद्धालुओं से प्रशासन का सहयोग करने और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत देने की अपील की।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  वेब पोर्टलों की विज्ञापन दरों पर पुनर्विचार की मांग -पत्रकारों ने सीएम धामी को सौंपा 10 सूत्रीय ज्ञापन

आईजी ने धार्मिक स्थलों पर स्वच्छता बनाए रखने की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि गंदगी आस्था और पर्यटन दोनों के लिए नुकसानदायक है। उन्होंने निर्माणाधीन पुलिस चौकी का निरीक्षण कर कार्य में गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uttarakhand-गैराज में वाहन धुलवाने गए युवक पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला

निरीक्षण के दौरान अल्मोड़ा एसएसपी देवेंद्र पींचा, एएसपी हरबंस सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119