हल्द्वानी में मुथूट फाइनेंस की 68वीं शाखा का शुभारंभ -बरेली रोड पर बढ़ी वित्तीय सेवाओं की पहुंच

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। मुथूट फाइनेंस लिमिटेड ने हल्द्वानी के बरेली रोड पर अपनी नई शाखा का विधिवत शुभारंभ किया। शाखा कोड 5695 वाली यह शाखा कंपनी की 68वीं शाखा है, जबकि मेरठ क्षेत्रीय कार्यालय के अंतर्गत हल्द्वानी में यह कंपनी की पांचवीं शाखा है।

नई शाखा का उद्घाटन एडमिन प्रभारी प्रियांशु, क्लस्टर मैनेजर अक्षय कुमार और शाखा प्रमुख लीला जोशी ने अन्य कर्मचारियों की मौजूदगी में किया। शाखा के शुभारंभ को सफल बनाने में पूरी टीम के समर्पण, मेहनत और बेहतर तालमेल की अहम भूमिका रही।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रफ्तार का कहर! NH-74 पर बाइक को ट्रक ने मारी टक्कर -मां की मौत, तीन साल की बेटी और एक माह की मासूम घायल

उद्घाटन समारोह में व्यवसायी अजय कुमार अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। उनकी गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

बरेली रोड पर नई शाखा खुलने से हल्द्वानी और आसपास के क्षेत्र के ग्राहकों को मुथूट फाइनेंस की वित्तीय सेवाएं पहले की तुलना में अधिक सुविधाजनक तरीके से उपलब्ध हो सकेंगी। कंपनी का कहना है कि नई शाखा के माध्यम से क्षेत्र में सेवाओं का विस्तार होगा और ग्राहकों तक पहुंच और मजबूत होगी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-फर्जी प्रमाणपत्रों से एमबीबीएस सीट आवंटन मामले में जनाधार केंद्र बंद, तीन कर्मचारी हटाए

कंपनी की ओर से शाखा के सफल शुभारंभ में योगदान देने वाले सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई दी गई। टीम के सामूहिक प्रयास, मेहनत और समन्वय को इस उपलब्धि की प्रमुख वजह बताया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  कांग्रेस के प्रदर्शन के चलते दिल्ली मेट्रो के छह स्टेशनों पर शाम चार बजे तक प्रवेश-निकास बंद

मुथूट फाइनेंस लिमिटेड ने पूरी टीम को इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं देते हुए शाखा के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119