utrarakhand-गोरापड़ाव डकैती कांड के दो और शातिर गिरफ्तार -तमंचे-कारतूस समेत ₹1.40 लाख बरामद
हल्द्वानी। गोरापड़ाव में 19 अगस्त को हथियारबंद बदमाशों द्वारा की गई डकैती के मामले में नैनीताल पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से दो तमंचे, चार जिंदा कारतूस, घटना में प्रयुक्त वरना कार और लूटी गई रकम में से ₹1.40 लाख बरामद किए गए हैं।
19 अगस्त को डायल-112 के माध्यम से सूचना मिली थी कि गोरापड़ाव क्षेत्र में 10-12 हथियारबंद लोगों ने लूटपाट की है। अम्बा बिहार, तीनपानी निवासी नारायण दास की तहरीर पर हल्द्वानी कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोप था कि बदमाशों ने कार्यालय/गैराज में घुसकर करीब आठ लाख रुपये, 12 मोबाइल फोन तथा सोने की चेन और अंगूठियां लूट ली थीं।
घटना को गंभीरता से लेते हुए नैनीताल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी ने करीब 50 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की विशेष टीम गठित की। एसओजी, साइबर टीम, अपराध विशेषज्ञ, बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वायड और क्राइम सीन विशेषज्ञों को भी जांच में लगाया गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, सर्विलांस, तकनीकी साक्ष्यों और मैनुअल इंटेलिजेंस के आधार पर आरोपियों की तलाश तेज की।
पुलिस के मुताबिक मामले में यश सिडाना, वंशप्रीत सिंह उर्फ पन्नू, रखवीर सिंह, अमनदीप सिंह, शिवराज सिंह और अफजल मलिक को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। अन्य आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही थी।
इसी क्रम में 27 अगस्त 2026 को पुलिस टीम ने हल्द्वानी-पंतनगर एयरपोर्ट के पीछे से दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान साहब सिंह उर्फ साबी (27) निवासी गज्जीपुर, थाना मिलक खानम, जिला रामपुर और गुरवंत सिंह उर्फ गोपी (26) निवासी नूरपुर, थाना स्वार, जिला रामपुर के रूप में हुई है।
दोनों के कब्जे से बरामदगी
- साहब सिंह के कब्जे से 315 बोर का तमंचा, दो जिंदा कारतूस, ₹89,700 और वरना कार संख्या यूके-08-7517 बरामद।
- गुरवंत सिंह के कब्जे से 315 बोर का तमंचा, दो जिंदा कारतूस और ₹50,300 बरामद।
- दोनों से कुल ₹1.40 लाख की लूटी गई नकदी, दो तमंचे और चार जिंदा कारतूस बरामद हुए।
बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस और 3/25 आर्म्स एक्ट की बढ़ोतरी की गई है।
पुलिस के अनुसार साहब सिंह के खिलाफ नानकमत्ता, केलाखेड़ा, दिनेशपुर और रामनगर थानों में विभिन्न धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। वहीं गुरवंत सिंह के खिलाफ भी नानकमत्ता थाने में आपराधिक मामला दर्ज है। दोनों के अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है।
पुलिस टीम की सफलता पर एसएसपी नैनीताल ने टीम को ₹2,500 के पुरस्कार से सम्मानित किया।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

हल्द्वानी में मुथूट फाइनेंस की 68वीं शाखा का शुभारंभ -बरेली रोड पर बढ़ी वित्तीय सेवाओं की पहुंच
उत्तराखंड : कंपनी के एमडी बनकर जीएम को लगाया 3.20 करोड़ का चूना -कोलकाता से साइबर ठग गिरफ्तार
लालकुआं : सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करना पड़ा भारी -युवक गिरफ्तार