शराब पार्टी करते पकड़े गए 8 युवक, रेस्टोरेंट संचालक सहित सभी पर कार्रवाई

खबर शेयर करें 👉

नैनीताल। मल्लीताल क्षेत्र स्थित एक होटल में पुलिस ने बुधवार को छापेमारी कर शराब का सेवन कर रहे कई युवकों को रंगे हाथों पकड़ लिया। इस कार्रवाई में रेस्टोरेंट संचालक सहित कुल 8 लोगों को हिरासत में लिया गया और पुलिस एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई की गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रामनगर के हल्दूवा में भीषण सड़क हादसा -बाइक सवार युवक की मौत, दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

जानकारी के अनुसार, एसएसआई दीपक बिष्ट मल्लीताल क्षेत्र में नियमित चेकिंग अभियान चला रहे थे। इसी दौरान पायल रेस्टोरेंट में कुछ युवक शराब का सेवन करते हुए पाए गए। पुलिस को देखकर कुछ युवक भागने की कोशिश करने लगे, लेकिन मुस्तैदी दिखाते हुए पुलिस ने उन्हें मौके पर ही पकड़ लिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड में स्वाइन फ्लू का बढ़ता खतरा -52 मरीज मिले, सभी जिलों में रैपिड रिस्पॉन्स टीम सक्रिय

पुलिस ने मौके से पकड़े गए युवकों और रेस्टोरेंट संचालक को कोतवाली लाकर पूछताछ की। इस दौरान सभी ने माफी मांगते हुए छोड़ देने की गुहार भी लगाई।

एसएसआई दीपक बिष्ट ने बताया कि रेस्टोरेंट संचालक देवेंद्र सिंह समेत रोहित, अनिल, अभिषेक, गौरव, गोविंद राम, गणेश कुमार और संजय के खिलाफ सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने और पिलाने के आरोप में पुलिस एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई की गई है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  नेपाल में भारी तबाही के चलते चंपावत में एसडीआरएफ हाईअलर्ट पर

पुलिस का कहना है कि इस तरह की कार्यवाहियां आगे भी जारी रहेंगी ताकि सार्वजनिक व्यवस्था बनी रहे और अवैध गतिविधियों पर लगाम लगाई जा सके।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119