नव वर्ष में नौवीं की छात्रा लापता, गुमशुदगी दर्ज
हल्द्वानी। नए वर्ष के पहले दिन एक नौवीं की छात्रा के लापता हो गयी। परिजनों ने मुखानी थाने पहुंचकर गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस ने छात्रा की गुमशुदगी दर्ज करते हुए उसकी तलाश शुरू कर दी है।
परिजनों ने पुलिस को सौंपी तहरीर में कहा कि कक्षा 9 में पढ़ने वाले उनकी पुत्री बीते एक जनवरी को बिना बताए कहीं चली गई। उसकी काफी खोजबीन की लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। परिजनों ने पुत्री की सकुशलता की गुहार लगाई। इधर थानाध्यक्ष विजय मेहता ने कहा कि छात्रा की गुमशुदगी दर्ज करते हुए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद ली जा रही है और छात्रा के दोस्तों से भी पूछताछ की गई। शीघ्र ही सकुशल छात्रा को बरामद कर लिया जायेगा।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com
उत्तराखंड…स्कूल जा रहे प्रधानाचार्य की धारदार हथियार से हत्या, बागेश्वर में सनसनी
उत्तराखंड…36 लाख के गबन में डाकपाल दोषी —अदालत ने सुनाई तीन साल की सजा