चलती ट्रेन में महिला से दुष्कर्म की कोशिश, बचने के लिए 23 वर्षीय युवती ने लगा दी छलांग -हालत जान कांप जाएगा कलेजा
एमएमटीएस ट्रेन से एक युवती (23) बलात्कार के कथित प्रयास से बचने के लिए चलती ट्रेन से कूद गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।
यह घटना हैदराबाद तेलंगाना के कोमपल्ली में हुई, जब महिला कोच में अकेली यात्रा कर रही महिला को उसी डिब्बे में बैठे एक युवक (25) ने निशाना बनाया। अपनी सुरक्षा के डर से वह ट्रेन से कूद गई, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। उसके सिर, ठोड़ी, दाहिने हाथ और कमर में गंभीर रक्तस्राव हुआ।
स्थानीय लोगों ने उसे सिकंदराबाद गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जीआरपी पुलिस ने उसका बयान दर्ज कर मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
गौरतलब है कि पीडि़ता अनंतपुर जिले की रहने वाली है और मेडचल में एक निजी कंपनी में काम करती थी और एक छात्रावास में रहती थी। घटना के दौरान युवती मेडचल वापस जा रही थी। पुलिस ने संदिग्ध को पकडऩे के लिए प्रयास तेज कर दिए हैं।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



Uttarakhand–4500 मीटर की ऊंचाई पर ‘दमखम की परीक्षा’ -आदि कैलाश परिक्रमा रन में 26 राज्यों के 1100 धावकों ने भरी हुंकार
लालकुआं नगर पंचायत में वित्तीय अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की जांच की मांग, सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज
Uttarakhand..नैनीताल जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा एक्शन : दस होटल-रेस्टोरेंट पर 2.10 लाख का जुर्माना -कहीं सड़े मसाले तो कहीं गंदगी के बीच बन रहा था खाना
घोड़ाखाल गोलू देवता मंदिर को मानसखंड मंदिर माला मिशन में शामिल करने की मांग
भीमताल में सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते चार आरोपी गिरफ्तार -3300 रुपये बरामद